फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Export Duty: सरकार ने उसना चावल और भूरा चावल को निर्यात शुल्क से छूट दी, वित्त मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

Wed, 23 Oct 2024 11:05 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Export Duty on Rice: सरकार ने पिछले महीने गैर-बासमती सफेद चावल को निर्यात शुल्क से छूट दे दी थी। इसके अलावा उसना चावल, भूरा चावल (ब्राउन राइस) और धान पर भी निर्यात शुल्क 20 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया था।
विज्ञापन
चावल का निर्यात - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने उसना चावल और भूरा चावल को निर्यात शुल्क से छूट दे दी है। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार की देर रात जारी अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी। अधिसूचना के अनुसार, उसना चावल, भूरा चावल (ब्राउन राइस) और धान पर निर्यात शुल्क 10 प्रतिशत से घटाकर ‘‘शून्य’’ कर दिया गया है। यह छूट 22 अक्टूबर से प्रभावी हो गई।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार इस शुल्क कटौती पर निर्वाचन आयोग की मंजूरी मिल गई है, बशर्ते कि इससे कोई राजनीतिक लाभ न उठाया जाए। झारखंड और महाराष्ट्र में अगले महीने चुनाव होने वाले हैं।

सरकार ने पिछले महीने गैर-बासमती सफेद चावल को निर्यात शुल्क से छूट दे दी थी। इसके अलावा उसना चावल, भूरा चावल (ब्राउन राइस) और धान पर भी निर्यात शुल्क 20 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं निर्यात को बढ़ावा देने तथा किसानों की आय बढ़ाने के लिए बासमती चावल के न्यूनतम निर्यात मूल्य को भी समाप्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें