फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kharif Procurement: सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीफ फसलों की खरीदारी शुरू की, इस साल ये है लक्ष्य

Thu, 05 Oct 2023 02:19 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kharif Procurement: इस साल 411.96 लाख हेक्टेयर के थोड़े अधिक क्षेत्र में बोए गए खरीफ धान की कटाई पिछले सप्ताह शुरू हुई है। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और राज्य एजेंसियों ने बफर स्टॉक बनाने के साथ-साथ किसानों के हितों की रक्षा के लिए एमएसपी पर खरीदारी शुरू की है।
विज्ञापन
वेयरहाउस (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Indian bureaucracy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्य मंत्रालय के अनुसार, सरकार ने धान की खरीद शुरू कर दी है और अब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर किसानों से लगभग 12.21 लाख टन अनाज खरीदा गया है। मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि तमिलनाडु, पंजाब और हरियाणा में 99,675 किसानों से एमएसपी पर 2,689.77 करोड़ रुपये का धान खरीदा गया है।

विज्ञापन


इस साल 411.96 लाख हेक्टेयर के थोड़े अधिक क्षेत्र में बोए गए खरीफ धान की कटाई पिछले सप्ताह शुरू हुई है। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और राज्य एजेंसियों ने बफर स्टॉक बनाने के साथ-साथ किसानों के हितों की रक्षा के लिए एमएसपी पर खरीदारी शुरू की है। मंत्रालय ने चालू सत्र में 521.27 लाख टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य रखा है जबकि एक साल पहले 496 लाख टन की वास्तविक खरीद हुई थी।

सरकार ने खुले बाजार में बेचा 1.89 लाख टन गेहूं
भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने बुधवार को आयोजित 15वीं साप्ताहिक ई-नीलामी में आटा मिल जैसे थोक उपभोक्ताओं को 1.89 लाख टन गेहूं व 5,000 टन चावल बेचा है। घरेलू उपलब्धता में सुधार और खुदरा कीमतों को कम करने के लिए थोक उपयोगकर्ताओं को खुला बाजार बिक्री योजना (ओएमएसएस) के तहत गेहूं एवं चावल बेचा जा रहा है।
विज्ञापन


खाद्य मंत्रालय के मुताबिक, चार अक्तूबर को आयोजित साप्ताहिक ई-नीलामी में 2.01 लाख टन गेहूं की पेशकश के मुकाबले 1.89 लाख टन गेहूं बेचा जा सका। हालांकि, एफसीआई को चावल की साप्ताहिक ई-नीलामी के लिए फीकी प्रतिक्रिया मिलती रही और व्यापारियों ने 4.87 लाख टन की पेशकश के मुकाबले सिर्फ 5,000 टन चावल खरीदा। ई-नीलामी में 2,255 बोलीदाताओं को गेहूं और चावल बेचा गया।

2,150 रुपये था गेहूं का आरक्षित मूल्य
मंत्रालय ने कहा, उचित व औसत गुणवत्ता (एफएक्यू) गेहूं के लिए आरक्षित मूल्य 2,150 रुपये प्रति क्विंटल के मुकाबले भारित औसत बिक्री मूल्य 2,185.05 रुपये प्रति क्विंटल था। पूरे भारत में चावल के लिए भारित औसत बिक्री मूल्य 2,932.91 रुपये प्रति क्विंटल था, जबकि आरक्षित मूल्य 2,932.83 रुपये था।

अब तक 12.2 लाख टन धान की खरीद
सरकार ने धान की खरीद शुरू कर दी है और अब तक किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर करीब 12.21 लाख टन अनाज खरीदा जा चुका है। खाद्य मंत्रालय के बयान के अनुसार, तमिलनाडु, पंजाब और हरियाणा में 99,675 किसानों से एमएसपी पर 2,689.77 करोड़ रुपये की धान की खरीदारी की गई है। n इस वर्ष सामान्य से थोड़े अधिक क्षेत्रफल 411.96 लाख हेक्टेयर में बोए धान की कटाई पिछले सप्ताह शुरू हुई थी। मौजूदा सीजन में 521.27 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें