फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New SBI Chairman: केंद्र ने सीएस शेट्टी को नियुक्त किया एसबीआई का नए अध्यक्ष, राणा आशुतोष कुमार बैंक के नए MD

Tue, 06 Aug 2024 11:04 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

New SBI chairman: केंद्र सरकार ने मंगलवार को सी.एस. शेट्टी को भारतीय स्टेट बैंक का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। वह मौजूदा एसबीआई अध्यक्ष दिनेश कुमार खारा की जगह लेंगे। 
विज्ञापन
SBI - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने मंगलवार को सी.एस. शेट्टी को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। शेट्टी अभी बैंक के प्रबंधन निदेशक (एमडी) के पद पर हैं। उनका कार्यकाल 28 अगस्त या उसके बाद से तीन साल की अवधि के लिए होगा। वह मौजूदा एसबीआई अध्यक्ष दिनेश कुमार खारा की जगह लेंगे। 

विज्ञापन


एक सरकारी आदेश में कहा गया, "मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने सीएस शेट्टी को पदभार ग्रहण करने की तारीख से तीन साल की अवधि के लिए एसबीआई अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति के लिए वित्त सेवा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।" 

खारा 28 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, तब वह 63 वर्ष के हो जाएंगे। वहीं, सरकार ने राणा आशुतोष कुमार सिंह को एसबीआई का नया प्रबंधन निदेशक नियुक्त किया है। एसबीआई में एक अध्यक्ष होता है, जिसकी मदद के लिए चार एमडी होते हैं। एक अन्य आदेश में कहा गया कि सिंह 30 जून, 2027 को एमडी के रूप में काम करेंगे। 
विज्ञापन


शेट्टी भारत सरकार द्वारा गठित विभिन्न टास्क फोर्स और समितियों के भी प्रमुख रहे हैं। वह बैंक के खुदरा और डिजिटल बैंकिंग पोर्टफोलियों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें