फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Export: एनसीईएल को नौ लाख टन टूटे चावल, 35000 गेहूं व उसके उत्पादों के निर्यात की मंजूरी मिली, नोटिफिकेशन जारी

Mon, 04 Dec 2023 05:56 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Export: नोटिफिकेशन के अनुसार एनसीईएल ने भूटान को 15,226 टन मैदा-सेमोलिना और 14,184 टन गेहूं के निर्यात को हरी झंडी दिखा दी है। इसके अलावे 5,326 टन गेहूं के आटे और 48,804 टूटा चावल भी भूटान को निर्यात किया जा सकेगा।
विज्ञापन
टूटे चावल और गेहूं का निर्यात। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने नेशनल कोऑपरेटिव एक्पोर्ट्स लिमिटेड (एनसीईएल) को नौ लाख टन टूटे चावल और 35,000 टन गेहूं और उससे जुड़े उत्पादों के निर्यात की मंजूरी दे दी है। ताजा गजट नोटिफिकेशन के अनुसार सरकार ने 34,756 टन गेहूं व उससे बने उत्पाद और 8,98,804 टन टूटे चावल के निर्यात की मंजूरी दे दी है।  

विज्ञापन


नोटिफिकेशन के अनुसार एनसीईएल ने भूटान को 15,226 टन मैदा-सेमोलिना और 14,184 टन गेहूं के निर्यात को हरी झंडी दिखा दी है। इसके अलावे 5,326 टन गेहूं के आटे और 48,804 टूटा चावल भी भूटान को निर्यात किया जा सकेगा।

नोटिफिकेशन के अनुसार कोऑपरेटिव को अगले छह महीने में पांच लाख टन टूटे चावल का निर्यात सेनेगल और 50,000 टन टूटे चावल के निर्यात को मंजूरी दी गई है। एनसीईएल को दो लाख टन टूटा चावल इंडोनेशिया को निर्यात करने की मंजूरी दी गई है। जबकि माली को एक लाख टन टूटे चावल के निर्यात की मंजूरी मिली है।
विज्ञापन


सरकार ने घरेलू बाजार में गेहूं और टूटे चावल की कीमतों को स्थिर रखने के लिए पिछले साल प्रतिबंधित कर दिया था। हालांकि उस दौरान सरकार से सरकार के स्तर पर होने निर्यात को मंजूरी देने की बात कही गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें