फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल की कीमतों पर सरकार का रुख: छह देशों के आंकड़े देकर बोले मंत्री- हमने उनके मुकाबले 10% दाम भी नहीं बढ़ाए

Tue, 05 Apr 2022 03:58 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मंगलवार को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देश में तेल की कीमतों में इजाफा मुख्य तौर पर अंतरराष्ट्रीय वजहों के चलते हो रहा है। उन्होंने कहा कि महज दो हफ्तों के भीतर ही तेल का भाव पांच फीसदी तक बढ़ गया है।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि पर बोले पेट्रोलियम मंत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल-डीजल की हर रोज बढ़ रही कीमतों को लेकर मंगलवार को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देश में तेल की कीमतों में इजाफा मुख्य तौर पर अंतरराष्ट्रीय वजहों के चलते हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश में तेल का भाव पांच फीसदी तक बढ़ गया है। गौरतलब है कि बीते 15 दिनों में 13 बार देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ चुकी हैं। इस बीच दोनों ईंधन 9.20 रुपये महंगे हो गए हैं। इस समय मुंबई में पेट्रोल का दाम सबसे ज्यादा है। 

विज्ञापन


दूसरे देशों की कीमतें बताईं
लोकसभा में चर्चा के दौरान केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि भारत में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी अन्य देशों में कीमतों में बढ़ोतरी का 1/10वां हिस्सा है। अप्रैल 2021 और 22 मार्च के बीच गैसोलीन (पेट्रोल) की कीमतों में अमेरिका में 51 फीसदी, कनाडा में 52 फीसदी, जर्मनी में 55 फीसदी, ब्रिटेन में 55 फीसदी, फ्रांस में 50 फीसदी, स्पेन में 58 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है लेकिन इसकी तुलना में भारत में पांच फीसदी की वृद्धि हुई है।

22 मार्च से लगातार आई तेजी
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 104.61 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल की दरें बढ़कर 95.87 रुपये हो गई हैं। वहीं मुंबई में पेट्रोल 119.67 और डीजल 103.92 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसके अलावा कोलकाता पेट्रोल 114.28 और डीजल 99.02 रुपये प्रति लीटर, जबकि चेन्नई में 110.11 और डीजल 100.19 रुपये प्रति लीटर हो गया है। गौरतलब है कि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें चार नवंबर 2021 के बाद से 21 मार्च 2022 तक स्थिर थीं। 22 मार्च से इसमें बढ़ोतरी शुरू कर दी गई, जो धीरे-धीरे देश की आम जनता पर बोझ को बढ़ा रही है।
विज्ञापन


बीते दिनों दिया था ये आश्वासन
गौरतलब है कि बीते दिनों भी विपक्ष ने जब तेल की कीमतों को लेकर सरकार पर निशाना साधा था तो पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार का बचाव करते हुए कहा था कि ऐसा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में बढ़ोतरी के कारण हुआ है। हालांकि, उन्होंने आश्वासन दिया कि देश की जनता को सस्ती कीमतों पर ईंधन उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें