फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार का बही-खाता: पैसा कर्ज से जुटाया, ब्याज में गंवाया, यहां पाएं पूरी जानकारी

Tue, 01 Feb 2022 06:35 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 इस बार सरकार की ओर से बजट का आकार बढ़ाकर 39.45 लाख करोड़ लेकिन एक बड़ा सवाल हर देशवासी के मन में उठता है कि आखिर सरकार के पास पैसा कहां से आता है और यह कहां-कहां खर्च होता है। आइए जानते हैं सरकार की कमाई और खर्च की पूरी प्रक्रिया के बारे में ।
विज्ञापन
सरकार की कमाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को देश का आम बजट पेश किया गया यानी सरकार की ओर से वित्तीय लेखा-जोखा जनता के सामने रखा गया। इस बार सरकार की ओर से बजट का आकार बढ़ाकर 39.45 लाख करोड़ लेकिन एक बड़ा सवाल हर देशवासी के मन में उठता है कि आखिर सरकार के पास पैसा कहां से आता है और यह कहां-कहां खर्च होता है। तो आपको बता दें कि सरकार को सबसे ज्यादा पैसा कर्ज से मिलता है और सबसे ज्यादा खर्च की बात करें तो यह ब्याज चुकाने में किया जाता है। आइए जानते हैं सरकार की कमाई और खर्च की पूरी प्रक्रिया के बारे में । 
विज्ञापन


ब्याज चुकाने में सबसे ज्यादा खर्चा
सरकार की ओर से मुहैया कराई गई बजट 2022 कॉपी के अनुसार, सरकार की सबसे ज्यादा कमाई कर्ज और अन्य देनदारियों के जरिए होती है। सरकार के मुताबिक, उसकी कमाई का 35 फीसदी हिस्सा कर्ज और अन्य देनदारियों से आता है। जबकि सरकार ब्याज अदायगी में सबसे अधिक खर्च करती है। यह खर्चा 20 फीसदी होता है। 

सरकार यहां से करती है कमाई
उधार-देनदारी: 35 फीसदी
जीएसटी: 16 फीसदी
कॉर्पोरेशन टैक्स: 15 फीसदी
आयकर: 15 फीसदी
केंद्रीय उत्पाद शुल्क: 7 फीसदी
सीमा शुल्क: 5 फीसदी 
गैर कर राजस्व: 5 फीसदी
गैर ऋण पूंजी प्राप्तियां: 2 फीसदी




 
विज्ञापन

सरकार का खर्च - फोटो : अमर उजाला
ऐसे खर्च होता है सरकारी पैसा 
ब्याज चुकाने में: 20 फीसदी
टैक्स व शुल्कों में राज्यों का हिस्सा: 17 फीसदी 
सेंट्रल सेक्टर स्कीम: 15 फीसदी
सेंट्रल स्पांसर्ड स्कीम: 9 फीसदी
वित्त आयोग व अन्य ट्रांसफर- 10 फीसदी
वित्त आयोग और अन्य- 10 फीसदी
सब्सिडी: 8 फीसदी
रक्षा- 8 फीसदी
पेंशन: 4 फीसदी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें