फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cochin Shipyard: कोचीन शिपयार्ड की पांच फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, 1540 रुपये में मिलेगा शेयर

Tue, 15 Oct 2024 07:30 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोचीन शिपयार्ड के शेयर बीएसई पर मंगलवार को 3.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1672 रुपये पर बंद हुए। इसमें फिलहाल सरकार की हिस्सेदारी 72.86 फीसदी है।
विज्ञापन
भारतीय शेयर बाजार (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार कोचीन शिपयार्ड की पांच फीसदी हिस्सेदारी का शेयर बाजार में बेचने जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि अपने इस फैसले के तहत सरकार 16 अक्तूबर से 1540 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर कोचीन शिपयार्ड की हिस्सेदारी बेचेगी। निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग के सचिव तुहिन कांता पांडे ने एक्स पर कहा कि कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) में बिक्री गैर-खुदरा निवेशकों के लिए कल खुलेगी। जबकि कोचीन शिपयार्ड के खुदरा निवेशक और कर्मचारी गुरुवार 17 अक्तूबर को बोली लगा सकेंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरकार 2.5 प्रतिशत इक्विटी या 65.77 लाख शेयरों का विनिवेश करेगी। इसमें अतिरिक्त 2.5 प्रतिशत बेचने का विकल्प होगा। पांच प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री से सरकारी खजाने को लगभग 2,000 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं मंगलवार को कोचीन शिपयार्ड के शेयर का बंद भाव 1672 रुपये रहा। इसके मुकाबले अब सरकार 1540 रुपये में शेयर बेचने जा रही है।  इससे फ्लोर प्राइस करीब आठ प्रतिशत की छूट मिलेगी।

कोचीन शिपयार्ड के शेयर बीएसई पर मंगलवार को 3.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1672 रुपये पर बंद हुए। कोचीन शिपयार्ड में फिलहाल सरकार की हिस्सेदारी 72.86 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें