जीएसटी नेटवर्क ने गलत दावे करने वाले कारोबारियों के करीब 14 हजार करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) को ब्लॉक कर दिया है। जीएसटीएन ने मंगलवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
जीएसटीएन ने उन मीडिया रिपोटर्स को भी खारिज कर दिया, जिसमें आरटीआई के हवाले से 6.14 लाख करोड़ के आईटीसी ब्लॉक होने का दावा किया गया था।
जीएसटी का तकनीकी ढांचा तैयार करने वाली कंपनी जीएसटीएन ने कहा, जीएसटी कानून की धारा 86ए के तहत ब्लॉक बताई जा रही राशि के आंकड़ों में भारी अंतर है। महज 66 हजार कारोबारियों के 14 हजार करोड़ रुपये के ही आईटीसी दावे ब्लॉक किए गए हैं। यह एक वित्तवर्ष में जारी किए गए कुल आईटीसी का महज 0.38 फीसदी है।
जीएसटी में करीब 1.32 करोड़ करदाताओं ने पंजीकरण कराया है। सरकार ने दिसंबर, 2019 में कर अधिकारियों को गलत दावे पर आईटीसी ब्लॉक करने का अधिकार दिया था।