Swachhata Special Campaign 3.0: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि स्वच्छता विशेष अभियान 3.0 के दौरान 32.54 लाख वर्ग फुट की जगह को साफ किया गया है और वहां मौजूद कबाड़ को साफ करने के बाद उस जगह को उपयोग के लिए उपलब्ध कराया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने स्वच्छता विशेष अभियान 3.0 के पहले दो सप्ताह में सिर्फ स्क्रैप के निपटान से 117 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया है। उन्होंने कहा अभी तक 32.54 लाख वर्ग फुट आकार के कार्यालय स्थान की सफाई की जा चुकी है और कबाड़ को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने स्वच्छता अभियान 3.0 के पहले दो सप्ताह के अंत में प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) की सराहना की। यह विभाग अभियान में नोडल एजेंसी के रूप में काम कर रहा है। उन्होंने देश भर के सभी सरकारी कार्यालयों में 2-14 अक्तूबर की अवधि में लंबित मामलों को कम करने और स्वच्छता को संस्थागत बनाने में हासिल की गई प्रगति की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि अभियान का फोकस सार्वजनिक इंटरफेस वाले कार्यालयों को कवर करना है।