फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का सीजन शुरू होने से सोने-चांदी की कीमतों में दिखा नया उछाल

Mon, 04 Nov 2019 05:40 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शादी का सीजन शुरू होते है सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला। जहां सोने की कीमतों में करीब 78 रुपये का उछाल देखने को मिला, वहीं चांदी में 245 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई। 

यह रहा सोने-चांदी का भाव

दिल्ली सराफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 78  रुपये बढ़कर 39,263 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।  शुक्रवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोना 39,185 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का भाव 245 रुपये बढ़कर 47,735 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इससे पहले शुक्रवार को को चांदी 47,490 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। 

इसलिए बढ़ी कीमत

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विशलेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि शादी सीजन की वजह से सोने की मांग बढ़ी है। वहीं  अमेरिका-भारत के बीच व्यापार युद्ध में कमी देखने को मिली है। इससे भी दाम को सपोर्ट मिला है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें