फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

39300 के पार हुई सोने कीमत, 270 रुपये उछली चांदी

Fri, 01 Nov 2019 05:58 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : pexels.com
विज्ञापन

शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली। दिल्ली सराफा बाजार में सोने की कीमत जहां 39300 के पार चली गई, वहीं चांदी का भाव 270 रुपये तक उछल गया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका में ब्याज दरें घटने के बाद अमेरिकी डॉलर में कमजोरी आई है. इसीलिए सोने की कीमतों को सहारा मिला है। 

यह रही सोने-चांदी की कीमतें

सराफा बाजार में सोने की कीमत 181 रुपये बढ़कर 39395 रुपये हो गई।  गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का दाम 115 रुपये बढ़कर 39,017 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। बुधवार को 24 कैरेट सोना 38,902 रुपये पर बंद हुआ था। आठ ग्राम वाली गिन्नी में भी 100 रुपये की तेजी देखी गयी और वह 30,300 ग्राम के भाव पर रही। 

यह हाल चांदी की कीमतों में भी देखने को मिला

सराफा बाजार में चांदी का भाव 270 रुपये बढ़कर 47,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। गुरुवार को चांदी का भाव 95 रुपये बढ़कर 47,490 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 920 रुपये और 930 रुपये प्रति सैकड़ा के भाव पर टिके रहे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें