फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरः शादी के सीजन में सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में भी गिरावट

Mon, 19 Nov 2018 04:14 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

कमजोर विदेशी रुझान के साथ स्थानीय आभूषण निर्माताओं द्वारा सोने की कमजोर मांग के कारण सोमवार को सोना 50 रुपये गिरकर 32,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं चांदी भी 50 रुपये टूटकर 38,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। 

विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर सोना 0.11 फीसदी गिरकर 1,220.80 डॉलर प्रति औंस व चांदी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 14.46 डॉलर प्रति औंस पर रही।हालांकि चांदी सिक्कों का भाव भी अपने पूर्वस्तर 73,000 रुपये खरीद और 74,000 रुपये बिकवाली प्रति सैकड़ा रहा।  

स्थानीय ज्वेलर्स और रिटेलर्स की मांग में गिरावट आने और वैश्विक स्तर पर रुख कमजोर रहने की वजह से सोने की कीमतों पर दबाव आया है। फेडरल रिजर्व द्वारा वैश्विक अर्थव्यवस्था के प्रति चिंता जताने के बाद निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश के लिए सोने से हटा है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 फीसदी व 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 50 रुपये गिरकर क्रमश: 32,100 रुपये व 31,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। शनिवार को सोना में 135 रुपये की बढ़त दर्ज की गई थी। हालांकि गिन्नी का भाव बिना किसी बदलाव के 24,800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बना रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें