Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 1,050 रुपये टूटकर 63,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।इस दौरान चांदी भी 1,700 रुपये टूटकर 78,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 1,050 रुपये टूटकर 63,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 64,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
इस दौरान चांदी भी 1,700 रुपये टूटकर 78,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ''विदेशी बाजारों में मंदी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 1,050 रुपये की गिरावट के साथ 63,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।
वायदा कारोबार में एमसीएक्स पर सोने का फरवरी अनुबंध 46 रुपये चढ़कर 62,415 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, चांदी के मार्च अनुबंध की कीमत 389 रुपये की गिरावट के साथ 75,779 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी गिरावट के साथ क्रमश: 2,037 डॉलर प्रति औंस और 24.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार करते दिखे। गांधी के अनुसार फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की आक्रामक मौद्रिक नीति के बहुत आगे तक जाने के संकेतों के बीच डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी प्रतिफल में तेजी देखी गई इससे सोना अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से पीछे हट गया।