Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 540 रुपये की तेजी के साथ 61,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी भी 1,200 रुपये की तेजी के साथ 76,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 540 रुपये की तेजी के साथ 61,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
विज्ञापन
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 1,200 रुपये की तेजी के साथ 76,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
एचडीएफसी सिक्युरिटीज में जिंसों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि विदेशी बाजारों में तेजी के रुख से सोने की कीमतों को समर्थन मिला।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों तेजी के साथ क्रमश: 1,984 डॉलर प्रति औंस और 23.86 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार करते दिखे।
गांधी ने कहा कि अमेरिका के वृहद आर्थिक आंकड़ों के कारण श्रम-बाजार में कमजोरी बढ़ने के संकेत मिलने से फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों पर अंकुश लगाए जाने की उम्मीद बढ़ गई है।