फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोने में 540 रुपये का उछाल, चांदी 1200 रुपये मजबूत हुई

Fri, 17 Nov 2023 06:19 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 540 रुपये की तेजी के साथ 61,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी भी 1,200 रुपये की तेजी के साथ 76,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 540 रुपये की तेजी के साथ 61,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

विज्ञापन


पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 1,200 रुपये की तेजी के साथ 76,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्युरिटीज में जिंसों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि विदेशी बाजारों में तेजी के रुख से सोने की कीमतों को समर्थन मिला।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों तेजी के साथ क्रमश: 1,984 डॉलर प्रति औंस और 23.86 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार करते दिखे। 

गांधी ने कहा कि अमेरिका के वृहद आर्थिक आंकड़ों के कारण श्रम-बाजार में कमजोरी बढ़ने के संकेत मिलने से फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों पर अंकुश लगाए जाने की उम्मीद बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें