फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोने में 250 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट, चांदी भी 250 रुपये प्रति किग्रा लुढ़की

Mon, 23 Oct 2023 05:36 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 250  रुपये टूटकर 61,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस दौरान चांदी भी 10 रुपये टूटकर 75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 250  रुपये टूटकर 61,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


इस दौरान चांदी भी 10 रुपये टूटकर 75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। वैश्विक बाजारों में सोना और चांदी गिरावट के साथ क्रमश: 1,977 डॉलर प्रति औंस और 23.20 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे।

अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में तेजी के कारण सोने की कीमतें कई महीनों के उच्च स्तर से वापस आ गईं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में जिंसों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार कारोबारियों का ध्यान मौजूदा भू-राजनीतिक अशांति और वृहद आंकड़ों पर बना रहेगा इनमें फेडरल रिजर्व का पसंदीदा मुद्रास्फीति मापक, अमेरिकी पीसीई मूल्य सूचकांक, तीसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें