फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold-Silver: सोना 400 रुपये उछलकर 75,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, जानें चांदी के दाम

Wed, 10 Jul 2024 07:33 PM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला

सार

Gold Silver Price Today: Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 400 रुपये की तेजी के साथ 75,050 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की कीमत 94,400 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत 400 रुपये बढ़कर 75,050 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, ये कीमतें आभूषण विक्रेताओं की ताजा खरीदारी के कारण बढ़ी हैं। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 74,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमतें 94,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहीं।
विज्ञापन


घरेलू मांग बढ़ने से सोने की कीमतें बढ़ीं
एसोसिएशन ने कहा कि सर्राफा बाजारों में सोना पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले 400 रुपये बढ़कर 75,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। व्यापारियों ने कहा कि घरेलू मांग बढ़ने से सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव 12.60 डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 2,380.50 डॉलर प्रति औंस हो गया। इसके अलावा, वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमतें भी 31.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गईं। 
विज्ञापन


सोने की कीमतों में सकारात्मक कारोबार
एलकेपी सिक्योरिटीज में कमोडिटी और करेंसी के वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा, 'सोने की कीमतों में सकारात्मक कारोबार हुआ। गुरुवार शाम को अमेरिका में जारी होने वाले कमजोर मुद्रास्फीति के आंकड़ों की उम्मीदों के कारण खरीदारी में तेजी आई।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें