फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: सोना 300 रुपये चढ़कर 88500 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर, चांदी 800 रुपये उछली

Tue, 18 Feb 2025 06:48 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price: वैश्विक बाजार से मिले रुझानों के बाद मंगलवार को दिल्ली में सोने का भाव 300 रुपये उछलकर 88,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मंगलवार को चांदी की कीमत भी 800 रुपए बढ़कर 99,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 98,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। आइए जानें सर्राफा बाजार का विस्तृत हाल।
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक बाजार से मिले रुझानों के बाद मंगलवार को दिल्ली में सोने का भाव 300 रुपये उछलकर 88,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा एसोशिएशन ने इसकी जानकारी दी। 99.9% शुद्धता वाला सोना सोमवार को 88,200 रुपये प्रति 10 के भाव पर बंद हुआ था। 99.5% शुद्धता वाले सोने की कीमतें 300 रुपये चढ़कर 88,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।  

विज्ञापन


मंगलवार को चांदी की कीमत भी 800 रुपए बढ़कर 99,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 98,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 435 रुपये की तेजी के साथ 85,490 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

अमेरिकी टैरिफ पर अनिश्चितता के कारण सोने की कीमतों में सकारात्मक रुख

एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट- कमोडिटी और करेंसी, जतीन त्रिवेदी ने कहा, "टैरिफ को लेकर वैश्विक अनिश्चितता के कारण सोने में सकारात्मक रुख जारी रहा। बैंकों और फंडों द्वारा सुरक्षित-संपत्ति में उच्च आवंटन बनाए रखने के कारण सोने को अच्छा समर्थन मिला है।"

त्रिवेदी ने कहा कि बुधवार को ट्रम्प के भाषण और फेडरल रिजर्व और आरबीआई की बैठक के विवरण सामने आने से आने वाले सत्रों में बाजार की अस्थिरता बढ़ सकती है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च डिलीवरी चांदी वायदा भी 439 रुपये बढ़कर 96,019 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। वैश्विक बाजारों में, अप्रैल डिलीवरी के लिए कॉमेक्स सोना वायदा 24.94 डॉलर प्रति औंस या 0.86 प्रतिशत बढ़कर 2,925.64 डॉलर प्रति औंस हो गया।

विदेशी बाजारों में सोना हाजिर करीब 16 डॉलर बढ़ा

कोटक सिक्योरिटीज की कमोडिटी रिसर्च की एवीपी कायनात चैनवाला ने कहा, "कॉमेक्स 2,925 डॉलर से ऊपर कारोबार कर रहा है, क्योंकि निवेशक अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच तनाव और यूक्रेन शांति वार्ता से जुड़े घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं।" इस बीच, विदेशी बाजारों में सोना हाजिर करीब 16 डॉलर बढ़कर 2,912.50 डॉलर प्रति औंस हो गया।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "हालांकि, फेड सदस्य पैट्रिक हार्कर की आक्रामक टिप्पणियों के कारण आगे की बढ़त पर रोक लग गई, जिन्होंने सोमवार रात केंद्रीय बैंक से ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने की वकालत की थी।"

एशियाई बाजार में मार्च डिलीवरी के लिए कॉमेक्स चांदी वायदा 0.47 प्रतिशत बढ़कर 33 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वाणिज्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि घरेलू मांग बढ़ने से जनवरी में सोने का आयात 40.79 प्रतिशत बढ़कर 2.68 अरब डॉलर हो गया। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2024 में सोने का आयात 1.9 बिलियन अमरीकी डॉलर रहा।

मंत्रालय के अनुसार कुल मिलाकर, इस वित्त वर्ष में अप्रैल-जनवरी के दौरान सोने का आयात 32 प्रतिशत बढ़कर 50 अरब डॉलर हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 37.85 अरब डॉलर था। आयात में वृद्धि से यह भी संकेत मिलता है कि निवेशकों का इस कीमती धातु पर मजबूत भरोसा  है, क्योंकि यह एक सुरक्षित परिसंपत्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें