फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: सोने में 50 रुपये कमजोर पड़ा, चांदी 250 रुपये फिसली

Tue, 03 Sep 2024 08:32 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price: देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 50 रुपये कमजोर पड़ गया और यह 74,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी की कीमत भी 250 रुपये टूटकर 85,250 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी के भाव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 50 रुपये कमजोर पड़ गया और यह 74,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 74,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत भी 250 रुपये टूटकर 85,250 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

इसके अतिरिक्त, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 73,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना 2,531.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 3.80 डॉलर प्रति औंस अधिक है।
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘मंगलवार को सोने में सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव रहा, क्योंकि अमेरिकी रोजगार बाजार के आंकड़ों से पहले व्यापारी कारोबार से अलग-थलग रहे, जो अमेरिकी फेडरल रिजर्व (फेड) की ब्याज दर में कटौती की राह को प्रभावित कर सकते हैं।’’ हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी 1.81 प्रतिशत गिरकर 28.62 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें