Gold Silver Price: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के बीच स्थानीय बाजार में बुधवार को सोने की कीमत 80 रुपये की तेजी के साथ 72,430 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मंगलवार को सोना 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के बीच स्थानीय बाजार में बुधवार को सोने की कीमत 80 रुपये की तेजी के साथ 72,430 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मंगलवार को सोना 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
बुधवार को चांदी भी 100 रुपए चढ़कर 91,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले सत्र में यह 91,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 80 रुपये की तेजी के साथ 72,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।"
विदेशी बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव आठ डॉलर की तेजी के साथ 2,327 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। गांधी ने कहा कि अमेरिका के खुदरा बिक्री के आंकड़े उम्मीद से कमजोर रहने के बाद बुधवार को सोने में थोड़ा सकारात्मक कारोबार हुआ, जिससे बुलियन की कीमतें बढ़ीं।
विज्ञापन
इसके अलावा वैश्विक बाजार में चांदी तेजी के साथ 29.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी। पिछले सत्र में यह 29.35 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ बंद हुई थी। एलकेपी सिक्योरिटीज में कमोडिटी एंड करेंसी के वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी ने कहा, "... दरों में कटौती पर यूएस फेड का रुख आक्रामक बना हुआ है, अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) और खुदरा बिक्री के हालिया आंकड़ों से पता चलता है कि ब्याज दरों में कटौती में देरी हो सकती है, विशेष रूप से 2024 की दूसरी छमाही में होने वाले अमेरिकी चुनावों को देखते हुए भी ऐसा ही लगता है।"