फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोना 80 रुपए फिसला, चांदी 600 रुपये मजबूत हुई

Thu, 15 Feb 2024 05:36 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 80 रुपये की गिरावट के साथ 62,270 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। हालांकि, इस दौरान चांदी 600 रुपये की तेजी के साथ 74,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोना-चांदी की कीमत - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 80 रुपये की गिरावट के साथ 62,270 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 62,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, इस दौरान चांदी 600 रुपये की तेजी के साथ 74,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 80 रुपये की गिरावट के साथ 62,270 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।" अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव दो डॉलर की गिरावट के साथ 1,993 डॉलर प्रति औंस रह गया। हालांकि, चांदी का भाव 22.50 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 21.97 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (कमोडिटी रिसर्च) नवनीत दमानी ने कहा कि अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आंकड़े उम्मीद से अधिक रहने के कारण निवेशकों को लग रहा है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती में देरी कर सकता है। इस कारण सोना 2,000 डॉलर के स्तर से नीचे बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें