फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोना सस्ता; कीमतें 400 रुपये कम हुईं, चांदी 300 रुपये फिसली

Thu, 09 Nov 2023 06:59 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Today: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 400 रुपये टूटकर 60,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस दौरान चांदी की कीमतें 300 रुपये फिसली हैं।
विज्ञापन
सोना चांदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनतेरस से पहले सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 400 रुपये टूटकर 60,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी की कीमतें 300 रुपये फिसली हैं।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''विदेशी बाजारों में मंदी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 400 रुपये की गिरावट के साथ 60,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। चांदी भी 300 रुपये टूटकर 73,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।" अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ क्रमश: 1,950 डॉलर प्रति औंस और 22.45 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे। 

गांधी ने कहा कि कारोबारी अब अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में दिए जाने वाले भाषण से और अधिक संकेतों की उम्मीद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें