फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये में तेजी से सोना 32 रुपये सस्ता, चांदी 46 रुपये महंगी

Mon, 09 Dec 2019 06:13 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिकवाली और रुपये में तेजी से सोमवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 32 रुपये सस्ता होकर 38,542 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा। गौरतलब है कि शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोना 38,574 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


हालांकि, चांदी 46 रुपये महंगी होकर 44,691 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही। गौरतलब है कि पिछले सत्र में चांदी 44,645 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में तेजी आने के कारण चांदी की कीमतों में यह बढ़त दर्ज की गई है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि सोने की कीमतों में गिरावट और रुपये में तेजी से दिल्ली सराफा बाजार में 24 कैरट सोने का हाजिर भाव 32 रुपये टूट गया। कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये में 7 पैसे की मजबूती रही। न्यूयॉर्क में सोना 1,462 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 16.60 डॉलर प्रति औंस रही। पटेल ने बताया कि जोखिम की भावनाओं के चलते सराफा बाजार में बिकवाली हुई है, जिसका प्रभाव कीमतों पर पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें