शनिवार को को दिवाली के दिल मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिसंबर वायदा सोने का भाव बढ़ गया। इसके बाद 24 कैरेट सोने की कीमत 47943 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई। सोने की कीमत में 400 रुपये का इजाफा हुआ है। शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोने का भाव 47,540 रुपये प्रति दस ग्राम था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी का भाव भी शनिवार को बढ़ गया और यह 64,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। शुक्रवार को चांदी 64,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।
यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है।आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।