फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो एयर ने निकाला ऑफर, सिर्फ दो दिन बुकिंग करने पर मिलेगा सस्ते किराये का लाभ

Thu, 03 Jan 2019 12:47 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

लो कॉस्ट एयरलाइन कंपनी गो एयर ने नए साल में फिर से सस्ते में हवाई सफर करने का ऑफर निकाला है। हालांकि लोगों को इस ऑफर के तहत टिकट बुक करने के लिए केवल दो दिन मिलेंगे। 

1199 रुपये शुरुआती किराया

गो एयर ने 1199 रुपये के शुरुआती किराये में इस ऑफर को निकाला है। कंपनी ने इस सेल को फ्लाई स्मार्ट, सेव बिग ऑफर नाम दिया है। इसके तहत यात्री केवल 3 व 4 जनवरी को टिकट बुक करा सकते हैं। 

इन शहरों से कर सकते हैं यात्रा

हालांकि यात्री टिकट बुक करने के बाद जनवरी से लेकर के 29 सितंबर तक टिकट को बुक कर सकते हैं। यात्री अहमदाबाद, बंगलूरू, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, पुणे, गोवा, हैदराबाद, चंडीगढ़, रांची, लखनऊ, नागपुर, पटना और चेन्नई से टिकट को बुक कर सकते हैं। हालांकि यात्रा की तारीख हर शहर से चुनने का स्थान अलग होगा। 

विज्ञापन


यह होंगे रूट्स और तारीख

1299 रुपये में 
रूट                      यात्रा की तारीख


चेन्नई-पोर्टब्लेयर     8 जुलाई-29 सितंबर

दिल्ली-श्रीनगर       8 जुलाई-29 सितंबर

लखनऊ-दिल्ली     8 जुलाई-01 सितंबर

पटना-कोलकाता    1 जुलाई-08 सितंबर

1399 रुपये में

गोवा-हैदराबाद        01 जुलाई-15 सितंबर

कोलकाता-भुवनेश्वर  24 फरवरी-17 मार्च

मुंबई-अहमदाबाद    25 फरवरी-31 मार्च

बंगलूरू-हैदराबाद    18 जनवरी-20 फरवरी

1499 रुपये में 

गोवा-मुंबई           15 जुलाई-08 सितंबर

गोवा-बंगलूरू       18 जनवरी-20 फरवरी

अहमदाबाद-गोवा  25 फरवरी-03 मार्च

1599 रुपये में 

दिल्ली-गोवा           01 जुलाई-01 सितंबर

बंगलूरू-पटना       01 जुलाई-25 अगस्त

हैदराबाद-बंगलूरू  18 जनवरी-20 फरवरी

एयर एशिया ने निकाला 1599 में ऑफर

एयर एशिया ने मुंबई-बंगलूरू की उड़ान के लिए 1599 रुपये में ऑफर निकाला हुआ है। कंपनी 15 जनवरी से इस रूट पर अपनी नई सेवा को शुरू करने जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें