लो कॉस्ट एयरलाइन कंपनी गो एयर ने नए साल में फिर से सस्ते में हवाई सफर करने का ऑफर निकाला है। हालांकि लोगों को इस ऑफर के तहत टिकट बुक करने के लिए केवल दो दिन मिलेंगे।
गो एयर ने 1199 रुपये के शुरुआती किराये में इस ऑफर को निकाला है। कंपनी ने इस सेल को फ्लाई स्मार्ट, सेव बिग ऑफर नाम दिया है। इसके तहत यात्री केवल 3 व 4 जनवरी को टिकट बुक करा सकते हैं।
हालांकि यात्री टिकट बुक करने के बाद जनवरी से लेकर के 29 सितंबर तक टिकट को बुक कर सकते हैं। यात्री अहमदाबाद, बंगलूरू, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, पुणे, गोवा, हैदराबाद, चंडीगढ़, रांची, लखनऊ, नागपुर, पटना और चेन्नई से टिकट को बुक कर सकते हैं। हालांकि यात्रा की तारीख हर शहर से चुनने का स्थान अलग होगा।
एयर एशिया ने मुंबई-बंगलूरू की उड़ान के लिए 1599 रुपये में ऑफर निकाला हुआ है। कंपनी 15 जनवरी से इस रूट पर अपनी नई सेवा को शुरू करने जा रही है।