धमकाने वाले को एक इंच जगह दे दो, वह पूरा एक मील कब्जा लेगा। भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ का एलान करने के बाद अमेरिका के बारे में यह टिप्पणी की है भारत में चीन के राजदूत जू फेईहॉन्ग ने। उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं।
धमकाने वाले को एक इंच जगह दे दो, वह पूरा एक मील कब्जा लेगा। भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ का एलान करने के बाद अमेरिका के बारे में बिना नाम लिए हुए यह टिप्पणी की है भारत में चीन के राजदूत जू फेईहॉन्ग ने। अमेरिकी टैरिफ पर प्रतिक्रिया देते हुए चीन के राजदूत ने अपने विदेश मंत्री वांग यी के ब्राजील के राष्ट्रपति से बातचीत का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका टैरिफ को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है। यह खुलेआम यूएन चार्टर का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विदेश मंत्री वांग यी ने ब्राजील के राष्ट्रपति के मुख्य सलाहकार सेल्सो अमोरिम के साथ फोन पर बातचीत में कहा कि अमेरिका अन्य देशों को दबाने के लिए टैरिफ को हथियार के रूप में इस्तेमाल करता है। यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन है। विश्व व्यापार संगठन के नियमों को कमजोर करता है। ऐसा करना अलोकप्रिय और अस्थिर दोनों है।