फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gautam Adani: गौतम अदाणी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बने, जानिए कहां से आ रहा पैसा?

Fri, 16 Sep 2022 01:08 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gautam Adani: दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर के लिए भारत के कारोबारी गाैतम अदाणी और फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट परिवार के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। शुक्रवार को गौतम अदाणी अर्नाल्ट को पछाड़ कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए।
विज्ञापन
गौतम अदाणी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतम अदाणी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के बाद गौतम अदाणी का ही नंबर है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार उन्होंने यह मुकाम दूसरे स्थान पर रहे बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़कर हासिल किया है। दोनों के बीच दूसरे नंबर के लिए कड़ा मुकाबला चल रहा है। कभी अदाणी आगे निकल रहे हैं तो कभी बर्नार्ड अर्नाल्ट। वहीं ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार गौतम अदाणी तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। 

विज्ञापन

पहले जानिए गौतम अदाणी के पास कितनी संपत्ति? 
ब्लूमबर्ग के अरबपति सूचकांक के अनुसार 60 साल के गौतम अदाणी की नेटवर्थ (कुल संपत्ति) 154.7 अरब डॉलर है। बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति भी 153.8 अरब डॉलर है। वहीं लिस्ट में पहले स्थान पर काबिज टेस्ला के प्रमुख व दुनिया के सबसे धनी एलन मस्क की नेटवर्थ 273.5 अरब डॉलर है, जबकि, अमेजन के संस्थापक व सीईओ जेफ बेजोस की 149.7 अरब डॉलर है। 

विज्ञापन


वर्ष 2022 में लगातार बढ़ी है अदाणी की संपत्ति
अदाणी समूह की नेटवर्थ 2022 में लगातार बढ़ी है। गौतम अदाणी दुनिया के टॉप-10 अमीरों की सूची में गौतम अदाणी और एलन मस्क ही ऐसे व्यक्ति हैं, जिनकी दौलत पिछले 24 घंटे के दौरान बढ़ी है। इस दौरान अदाणी की नेटवर्थ में 4.9 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई। इस साल जनवरी से अब तक अदाणी की संपत्ति में 60.9 अरब डॉलर से अधिक का इजाफा हुआ है।

फरवरी 2022 में गौतम अदाणी ने मुकेश अंबानी को अमीरी के मामले में पीछे छोड़ दिया था
गौतम अदाणी ने पिछले माह माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख बिल गेट्स को पछाड़ दिया था। बिल गेट्स की नेटवर्थ घटकर 117 अरब डॉलर रह गई है। यह कमी उनके द्वारा बड़े पैमाने पर दान करने के कारण आई है। अदाणी की नेटवर्थ में इस साल 60 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। यह देश के अन्य अमीरों की तुलना में पांच गुना ज्यादा है। इसी साल फरवरी में गौतम अदाणी ने रिलायंस समूह के प्रमुख मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया था। अदाणी इसके साथ ही भारत के व एशिया के सबसे रईस बने थे। अप्रैल 2022 में अदाणी की नेटवर्थ पहली बार 100 अरब डॉलर के पार पहुंच गई थी। 

विज्ञापन

इस कंपनी के कारण लगातार अमीर हो रहे अदाणी
गौतम अदाणी को अरबपतियों की सूची में नंबर दो पर पहुंचाने वाली कंपनियों में अदाणी एंटरप्राइजेस के शेयरों का खासा योगदान रहा है। शुक्रवार को शुरुआत कारोबार में ही कंपनी के शेयर रिकाॅर्ड हाई पर पहुंच गए हैं। अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर शुरुआती कारोबार में बीएसई पर 3865.60 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए हैं। यह इसका नया 52 वीक हाई प्राइस है। वहीं, मार्केट कैप के मामले में भी कंपनी ने नई ऊंचाई हासिल करते हुए एलआईसी और आईटीसी जैसी कंपनियों को पछाड़ दिया है। शेयरों में उछाल आने से इस कंपनी का मार्केट कैप 4.31 ट्रिलियन रुपये पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें