फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gautam Adani: सरकार की नीतियों के कारण हम सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, इस साल आठ फीसदी जीडीपी संभवः अदाणी

Tue, 26 Jul 2022 12:16 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gautam Adani: अदाणी ग्रुप के मुखिया गौतम अदाणी ने कंपनी के शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा है कि अपने व्यवसाय के आंकड़ों को देखकर मुझे पूरा विश्वास है कि इस साल देश की जीडीपी का आठ प्रतिशत का लक्ष्य हासिल करना संभव है।
विज्ञापन
गौतम अडानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फोर्ब्स (Forbes) की लिस्ट के अनुसार दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अदाणी (Gautam Adani) ने कहा है कि हमने सरकार के आत्मनिर्भर भारत के विजन के तहत डेटा सेंटर, डिजिटल एप्स, इंडस्ट्रियल क्लाउड्स, डिफेंस, ऐरोस्पेस, मेटल्स और मैटेरियल्स जैसे क्षेत्रों में कदम रखा है। अदाणी ने है कि हमारे ग्रुप की कुल पूंजीगत स्थिति (Combined Group Market Capitalisation) इस साल 200 बिलियन अमेरिकी डॉलर के पार चली  गई है।

विज्ञापन


अदाणी ग्रुप (Adani Group) के मुखिया गौतम अदाणी ने ये बातें कंपनी के शेयरधारकों (Shareholders) को संबोधित करते हुए कही है। गौतम अदाणी ने कहा है कि अपने व्यवसाय के आंकड़ों को देखकर मुझे पूरा विश्वास है कि इस साल देश की जीडीपी (GDP) का आठ प्रतिशत का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। 

अदाणी ने कहा, “सरकार को इस बात का क्रेडिट दिया जाना चाहिए कि उन्होंने अपनी भूमिका को बेहतर ढंग से निभाते हुए सर्वांगीण संतुलन के साथ चुनौतियाें का प्रबंधन किया है।” मंगलवार को अदाणी ग्रुप के एजीएम में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कंपनी के मुखिया गौतम अदाणी ने यह भी कहा है कि कोविड जैसी महामारी (Covid Pandemic) के दौर से बाहर निकलते हुए हम सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकोनॉमी बन रहे हैं जबकि दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्थाएं मंदी के खतरे का सामना कर रही हैं।

गौतम अदाणी ने इस दौरान यह भी कहा कि जलवायू परिवर्तन (Climate Change) पर हमें लेक्चर दिया जाता है पर हम दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल हैं जिन्होंने कोविड महामारी और ऊर्जा संकट (Energy Crisis) के बावजूद नवीकरणीय उर्जा (Renewable Energy) के क्षेत्र में अच्छी प्रगति की है। हमारे देश में यह काम ऐसे समय में संभव हो पाया है जब दुनिया के कुछ विकसित देशों ने नवीकरणीय उर्जा के लक्ष्य हासिल करने के कार्यकलापों पर फिलहाल विराम लगा दिया है।

गौतम अदाणी (Gautam Adani) ने कहा है कि नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) के क्षेत्र में भारत (India) की क्षमता साल 2015 से अब तक 300% तक बढ़ गई है। अदाणी के अनुसार नवीकरणीय उर्जा के क्षेत्र में अदाणी ग्रुप की मजबूती हमें भविष्य में ग्रीन एनर्जी को ‘फ्यूल ऑफ ऑफ द फ्यूचर’ (Fuel of the Future) बनाने में हमारी मदद कर रही है।

गौतम अदाणी ने इस दौरान यह भी कहा है कि ऑयल और गैस के आयतक (Oil and Gas Importer) की देश की जो छवि बनी हुई थी उसे बदलकर एक दिन भारत को ग्रीन एनर्जी का निर्यातक (Green Energy Exporter) देश बनाने की रेस में अदाणी ग्रुप (Adani Gropup) सबसे आगे है। उन्होंने कहा है कि ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में अदाणी ग्रुप का 70 बिलियन डॉलर का निवेश इस बात का प्रमाण है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AEGL) भारत की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा निर्माता कंपनियों में एक है। कंपनी का लक्ष्य साल 2030 तक 45 गीगाबाइट नवीकरणनीय उर्जा का उत्पादन करना है। कंपनी साल 2022-23 में कंपनी हर साल 2 गीगाबाइट सौर उर्जा का उत्पादन करने के लिए 20 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश करने वाली है। गौरतलब है कि अदाणी ग्रुप की ही कंपनी अदाणी इंटरप्राइजेस मंगलवार (26 जुलाई) से शुरू हो रही 5जी स्पेट्रम की नीलामी में भी हिस्सा ले रही है।
विज्ञापन







 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें