फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loan: पीएनबी और ICICI सहित चार बैंकों ने महंगा किया कर्ज, एक जनवरी से लागू हुआ नियम

Wed, 03 Jan 2024 05:32 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के मुताबिक, एक महीने के कर्ज पर ब्याज दर 8.25 से बढ़कर अब 8.30 फीसदी हो गई है। एक साल की दर 8.70 फीसदी होगी, जो पहले 8.65 फीसदी थी। बैंक ने कई और अवधि वाले कर्जों की भी ब्याज दरें बढ़ाई हैं।

विज्ञापन
loan new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएनबी समेत चार बैंकों ने कर्ज महंगा कर दिया है। आईसीआईसीआई बैंक ने सबसे अधिक 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी की है। चारों बैंकों की नई दरें एक जनवरी से लागू हो गई हैं। अगर आप कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं तो 0.10 फीसदी तक ज्यादा ब्याज चुकाना होगा।
विज्ञापन


पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के मुताबिक, एक महीने के कर्ज पर ब्याज दर 8.25 से बढ़कर अब 8.30 फीसदी हो गई है। एक साल की दर 8.70 फीसदी होगी, जो पहले 8.65 फीसदी थी। बैंक ने कई और अवधि वाले कर्जों की भी ब्याज दरें बढ़ाई हैं। साथ ही, बैंक ने जमा पर भी ब्याज दरों में इजाफा किया है। इसके तहत 180 से 270 दिन के लिए दो करोड़ से कम जमा पर 0.45 फीसदी अधिक ब्याज मिलेगा। 271 दिन से एक साल से कम के जमा पर 6.25 फीसदी ब्याज मिलेगा। 400 दिनों वाले जमा पर 6.80 फीसदी की जगह 7.25 फीसदी ब्याज मिलेगा।

आईसीआईसीआई बैंक
बैंक की वेबसाइट के अनुसार, एक महीने की अवधि वाले कर्ज पर ब्याज दर 8.5 फीसदी से बढ़कर 8.6 फीसदी हो गई है। एक साल वाले कर्ज के लिए ग्राहकों को 9 फीसदी की जगह 9.10 फीसदी ब्याज देना होगा।
विज्ञापन


बैंक ऑफ इंडिया व यस बैंक ने भी बढ़ाई दर
बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, छह महीने की अवधि के लिए कर्ज लेने पर अब 8.60 फीसदी ब्याज देना होगा। एक साल की अवधि वाले कर्ज की दर अब 8.80 फीसदी होगी। एक रात वाले कर्ज के लिए बैंक के ग्राहकों को 8 फीसदी दर से ब्याज भरना होगा।

यस बैंक का कर्ज सबसे महंगा
यस बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, एक साल की अवधि वाले कर्ज के लिए ग्राहकों को अब 10.5 फीसदी ब्याज देना होगा। एक रात के कर्ज की ब्याज दर 9.20 फीसदी होगी। छह महीने की अवधि वाले कर्ज पर ब्याज दर 10.25 फीसदी कर दी गई है। बैंकिंग उद्योग में यस बैंक का कर्ज काफी महंगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें