जेट एयरवेज घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर किराये में 30 फीसदी की छूट दे रहा है। आसियान, सार्क, गल्फ, एलएचआर, मैन और वाईवाईजेड वर्ग में सस्ते टिकट उपलब्ध हैं। बुकिंग 5 अक्टूबर 2018 से शुरू हुई है और यह 9 अक्टूबर 2018 तक चलेगी।
मिलेंगी यह सुविधाएं
जेट एयरवेज के यात्रियों को विमान में बदलाव, बच्चों के टिकट पर छूट, तारीख में बदलाव, रिफंड लेने पर शुल्क और ब्लैकआउट पीरियड जैसे प्रावधान लागू होंगे। छूट प्रीमियर और इकोनॉमी क्लास के टिकट पर मिल रही है।
इंडिगो का यह है ऑफर
लो कॉस्ट एयरलाइन इंडिगो 1199 रुपये में हवाई यात्रा करा रही है। यह ऑफर 7 अक्टूबर तक रहेगा। यात्रा 31 मार्च 2019 तक की जा सकेगी।
गो एयर का यह है ऑफर
गो एयर 1299 रुपये में दिल्लीवासियों को सस्ते में यात्रा करने का मौका दे रही है। दिल्ली से जाने वाले यात्री 6 व 7 अक्टूबर को इसके लिए टिकट बुक कर सकते हैं। वहीं 31 मार्च तक बुक किए टिकटों पर यात्रा की जा सकती है। यह ऑफर अहमदाबाद, बंगलूरू, मुंबई, कोलकाता, गुवाहाटी, गोवा, हैदराबाद, बागडोगरा, जम्मू, लेह, रांची, लखनऊ, नागपुर, पटना, पुणे और श्रीनगर के लिए बुक किए गए टिकटों पर लागू होगा।