फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार 4.9 अरब डॉलर घटकर 593.90 अरब डॉलर पर पहुंचा, RBI ने जारी किए आंकड़े

Fri, 15 Sep 2023 08:55 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Forex Reserves: रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आठ सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.26 अरब डॉलर घटकर 526.43 अरब डॉलर रह गईं। डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।
विज्ञापन
फॉरेक्स - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश का विदेशी मुद्रा भंडार आठ सितंबर को समाप्त सप्ताह में 4.99 अरब डॉलर घटकर 593.90 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पिछले सप्ताह देश का कुल भंडार 4.04 अरब डॉलर बढ़कर 598.89 अरब डॉलर रहा था।

विज्ञापन


अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। पिछले साल वैश्विक घटनाक्रम के कारण उत्पन्न दबावों के बीच केंद्रीय बैंक ने रुपये की विनिमय दर में गिरावट थामने के लिए इस पूंजी भंडार का उपयोग किया था जिससे विदेशी मुद्राभंडार प्रभावित हुआ।

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आठ सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.26 अरब डॉलर घटकर 526.43 अरब डॉलर रह गईं। डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।
विज्ञापन


स्वर्ण भंडार का मूल्य 55.4 करोड़ डॉलर घटकर 44.38 अरब डॉलर रहा। आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 13.4 करोड़ डॉलर घटकर 18.06 अरब डॉलर रहा। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास रखा देश का मुद्रा भंडार 3.9 करोड़ डॉलर घटकर 5.03 अरब डॉलर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें