फोर्ब्स ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता 2021 की वार्षिक सूची जारी कर दी है। इस सूची में देश में सबसे ज्यादा बाजार पूंजीकरण वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) को देश में पहला स्थान दिया गया है। वैश्विक स्तर पर रिलायंस 52वें स्थान पर है। फोर्ब्स की सूची में 750 बहुराष्ट्रीय और बड़ी कंपनियां शामिल हैं। यदि सिर्फ भारत की बात करें, तो विश्व की शीर्ष 100 नियोक्ताओं की सूची में आईसीआईसीआई बैंक को 65वां स्थान मिला है। इसके बाद एचडीएफसी बैंक को 77वां स्थान मिला। और एचसीएल टेक्नॉलोजी 90वें स्थान पर है।
विश्व के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता 2021 की सूची-
| स्थान |
कंपनी |
उद्योग |
देश |
| 1. |
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स |
Conglomerate |
दक्षिण कोरिया |
| 2. |
आईबीएम |
सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक, एलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी हार्डवेयर और एक्युपमेंट |
अमेरिका |
| 3. |
माइक्रोसॉफ्ट |
आईटी, इंटरनेट, सॉफ्टवेर और सर्विसेज |
अमेरिका |
| 4. |
अमेजन |
आईटी, इंटरनेट, सॉफ्टवेर और सर्विसेज |
अमेरिका |
| 5. |
एपल |
सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक, एलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी हार्डवेयर और एक्युपमेंट |
अमेरिका |
| 6. |
अल्फाबेट |
आईटी, इंटरनेट, सॉफ्टवेर और सर्विसेज |
अमेरिका |
| 7. |
डेल टेक्नोलॉजीज |
सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक, एलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी हार्डवेयर और एक्युपमेंट |
अमेरिका |
| 8. |
हुवावे |
टेलीकम्युनिकेशंस सर्विसेज और केबल सप्लायर |
चीन |
| 9. |
एडोब |
आईटी, इंटरनेट, सॉफ्टवेर और सर्विसेज |
अमेरिका |
| 10. |
बीएमडब्ल्यू ग्रुप |
ऑटोमोटिव |
|
| 11. |
कॉस्टको होलसेल |
रिटेल और होलसेल |
अमेरिका |
| 12. |
कोका कोला |
फूड, सॉफ्ट बेवरेज, अल्कोहल और तंबाकू |
अमेरिका |
| 13. |
सिस्को सिस्टम्स |
सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक, एलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी हार्डवेयर और एक्युपमेंट |
अमेरिका |
| 14. |
एडिडास |
क्लोदिंग, शूज और स्पोर्ट्स एक्युपमेंट |
जर्मनी |
| 15. |
सीमेंस |
इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग |
जर्मनी |
| 16. |
साउथवेस्ट एयरलाइंस |
ट्रांस्पोर्टेशन और लॉजिस्टिक्स |
अमेरिका |
| 17. |
एयरबस |
एरोस्पेस और डिफेंस |
नीदरलैंड्स |
| 18. |
डॉक्टर ओएटकर |
रिटेल और होलसेल |
जर्मनी |
| 19. |
डसॉल्ट सिस्टम |
एरोस्पेस और डिफेंस |
फ्रांस |
| 20. |
डेल्टा एयरलाइंस |
ट्रांस्पोर्टेशन और लॉजिस्टिक्स |
अमेरिका |
ये कंपनियां भी शामिल
सूची में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को 119वां और लार्सन एंड टुब्रो को 127वां स्थान मिला, जबकि इंफोसिस 588वें और टाटा समूह 746वें स्थान पर रहे। एलआईसी को 504वां स्थान मिला। यह रैंकिंग एक व्यापक सर्वेक्षण पर आधारित है, जिसमें कर्मचारी अपने नियोक्ता को कई बिंदुओं पर अंक देते हैं। मालूम हो कि फोर्ब्स ने बाजार अनुसंधान कंपनी स्टेटिस्टा के साथ मिलकर विश्व के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ताओं की वार्षिक सूची तैयार की है। रैंकिंग निर्धारित करने के लिए स्टेटिस्टा ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों और संस्थानों में काम करने वाले 58 देशों के 1.5 लाख कर्मचारियों का सर्वे किया।
इस संदर्भ में रिलायंस ने एक बयान में कहा कि, 'कोविड-19 महामारी के दौरान सबसे बुरे वक्त में यह उपलब्धि हासिल करना महत्वपूर्ण हैं। कोविड के बुरे दौर में रिलायंस ने यह सुनिश्चित किया कि किसी भी कर्मचारी के वेतन में कटौती न की जाए। वह नौकरी की चिंता किए बिना काम कर सके।' रिलायंस ने कहा कि उसने महामारी के दौरान कर्मचारियों के इलाज और उनके परिवार के टीकाकरण का भी पूरा ध्यान रखा गया।