फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौकाते तूफान: विमान सेवाएं हुई प्रभावित, कंपनियों ने ग्राहकों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

Sat, 15 May 2021 03:37 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चक्रवात 'तौकाते' से देश की चिंता बढ़ गई है। विस्तारा एयरलाइंस और इंडिगो ने अपने ग्राहकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। 
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस - फोटो : twitter.com/IndiGo6E
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरब सागर में उठ रहे चक्रवात 'तौकाते' ने देश की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी तटीय राज्य को सतर्क किया है। इसके मद्देनजर विस्तारा एयरलाइंस और इंडिगो ने अपने ग्राहकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। कंपनियों की सेवाएं कई शहरों में बाधित हो गई हैं। विस्तारा और इंडिगो ने ट्वीट कर ट्रैवल एडवाइजरी की जानकारी दी है।

विज्ञापन


विस्तारा एयरलाइंस  
इस संदर्भ में विस्तारा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि, 'अरब सागर में मौसमी परिस्थितियों की वजह से कंपनी की चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, बंगलूरू, मुंबई, पुणे, गोवा और अहमदाबाद के लिए उड़ान सेवाएं 17 मई 2021 तक प्रभावित रहेंगी।' ग्राहकों की सुविधाओं के लिए कंपनी ने उसकी वेबसाइट पर उड़ानों का अपडेट लेने के लिए कहा है। ग्राहक एसएमएस के जरिए भी उड़ान के समय में हुए बदलाव की जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें 9289228888 पर UK(फ्लाइट नंबर) डालकर भेजना होगा।
 



इंडिगो एयरलाइंस  
इंडिगो एयरलाइंस ने ट्वीट कर जानकारी दी कि चक्रवात 'तौकाते' के चलते कन्नूर में उसकी सेवाएं प्रभावित हैं। कंपनी ने ग्राहकों को फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी है। इसके साथ ही प्लान-बी का विकल्प भी दिया है। इसके तहत कंपनी की ओर से उड़ान रद्द या पुनर्निर्धारित होने पर ग्राहक अपनी उड़ान का समय या तारीख बदल सकते हैं या उसे रद्द भी कर सकते हैं। ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त लागत के रिफंड के भी पात्र हैं।
विज्ञापन

 

इंडिगो एयरलाइंस के यात्री नीचे दिए गए लिंक से फ्लाइट का स्टेटस चेक कर सकते हैं-
https://www.goindigo.in/flight-status.html

आईएमडी के चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने कहा कि 16-19 मई के बीच पूरी संभावना है कि यह 150-160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ एक 'अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान' में तब्दील होगा। हवाओं की रफ्तार बीच-बीच में 175 किलोमीटर प्रति घंटा भी हो सकती है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें