Rafale Deal: DRAL मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में राफेल और फाल्कन 2000 के निर्माण की स्थिति से जुड़े एक प्रश्न के जवाब में महावाणिज्यदूत ने कहा कि राफेल के 5 टुकड़े नागपुर में निर्मित होते हैं और फिर सभी राफेल जेट में असेंबल करने के लिए फ्रांस स्थित असेंबली लाइन में भेजे जाते हैं।
राफेल के पांच पुर्जे नागपुर में डसॉल्ट रिलायंस एयरोस्पेस संयंत्र में तैयार किए जा रहे हैं और उन्हें सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि सभी राफेल विमानों में लगाने के लिए फ्रांस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
मुंबई में फ्रांस के महावाणिज्यदूत जीन-मार्क सेरे-शार्लेट और दूतावास की क्षेत्रीय आर्थिक सेवा के एक प्रतिनिधिमंडल ने नागपुर में मौजूद दो फ्रांसीसी कंपनियों डसॉल्ट रिलायंस एयरोस्पेस लिमिटेड (DRAL) और एयर लिक्विड का दौरा किया।
अपनी यात्रा के दौरान मीडिया से बात करते हुए सेरे-शार्लेट ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य व्यापार, निवेश, रक्षा, ऊर्जा, शिक्षा और फ्रांसीसी भाषा में पढ़ाई से लेकर समाज के कई क्षेत्रों में फ्रांस और भारत के बीच घनिष्ठ सहयोग को और बढ़ाना है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रोजेक्ट के लिए एजेंस फ्रैंकेइस डेवलपमेंट (एएफडी) पब्लिक डेवलपमेंट बैंक ने 20 साल के लिए फंडिंग में 130 मिलियन यूरो का योगदान दिया है।
विज्ञापन
DRAL मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में राफेल और फाल्कन 2000 के निर्माण की स्थिति से जुड़े एक प्रश्न के जवाब में महावाणिज्यदूत ने कहा कि राफेल के 5 टुकड़े नागपुर में निर्मित होते हैं और फिर सभी राफेल जेट में असेंबल करने के लिए फ्रांस स्थित असेंबली लाइन में भेजे जाते हैं। ये पार्ट्स सभी राफेल विमान में फिट किए जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि फाल्कन 2000 जेट के निर्माण के लिए डीआरएएल जेट के विभिन्न खंड बना रहा है और उन्हें असेंबली लाइन के साथ जोड़ने के लिए फ्रांस भेजा जाता है।
उन्होंने कहा कि एएफडी नागपुर मेट्रो फेज 1 में किए गए काम से बहुत खुश है और यह पुणे और गुजरात में अन्य मेट्रो परियोजनाओं में भी सक्रिय है। यह पूछे जाने पर कि क्या एएफडी नागपुर मेट्रो के दूसरे चरण का वित्तपोषण करेगा, उन्होंने सूचित किया कि यह महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को तय करना है कि वे किसके साथ साझेदारी करना चाहते हैं। लेकिन, फ्रांस और AFD हमेशा कम कार्बन प्रभाव वाली परियोजनाओं के साथ शहरी गतिशीलता विकसित करने में रुचि रखते हैं। महावाणिज्यदूत ने नागपुर नगर आयुक्त राधाकृष्णन बी. साथ बैठक भी की है