Gold Silver Price Today: दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 420 रुपये गिरकर 54,554 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस दौरान चांदी भी 869 रुपए टूटकर 68,254 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
कमजोर वैश्विक रुख के बीच गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 420 रुपये गिरकर 54,554 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबार में यह कीमती धातु 54,974 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इस दौरान चांदी भी 869 रुपए टूटकर 68,254 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाल निशान पर कारोबार करते हुए 1,788 डॉलर प्रति औंस के भाव पर है, जबकि चांदी का भाव 23.14 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार के अनुसार, "अमेरिकी फेड के तेज रुख के कारण कॉमेक्स गोल्ड की कीमतें एशियाई कारोबारी घंटों में कम कारोबार कर रही हैं। फेड चेयरमैन पॉवेल ने मुद्रास्फीति को लक्षित स्तर पर कम करने के लिए अगले साल और अधिक दरों में बढ़ोतरी का संकेत दिया है।"
# गोल्ड फ्यूचर की कीमतें बढ़ीं
एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.3% बढ़कर 54,310 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी 0.4% बढ़कर 68,072 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। एमसीएक्स पर .995 शुद्धता वाले गोल्ड स्पॉट और फ्यूचर की कीमतें पिछले एक पखवारे के दौरान इस प्रकार रही हैं।