फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PPBL: एफआईयू ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगाया 5.49 करोड़ रुपये का जुर्माना, वित्त मंत्रालय ने बताया यह कारण

Fri, 01 Mar 2024 07:36 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PPBL: एफआईयू-आईएनडी ने कुछ संस्थाओं और उनके व्यवसायों के नेटवर्क के संबंध में कानून प्रवर्तन एजेंसियों से जानकारी मिलने पर पेटीएम पेमेंट्स बैंक की समीक्षा शुरू की थी। ये संस्थान ऑनलाइन जुआ खेलने की सुविधा देने जैसे अवैध कार्यों को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन
पेटीएम पेमेंट्स बैंक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट-इंडिया ने मनी लॉन्ड्रिंग के लिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर 5.49 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। वित्त मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गई है। मंत्रालय के अनुसार अवैध गतिविधियों में लिप्त इकाइयों की ओर से पेटीएम पेमेंट्स बैंक में रखे गए बैंक का इस्तेमाल किया गया।

विज्ञापन


एफआईयू-आईएनडी ने कुछ संस्थाओं और उनके व्यवसायों के नेटवर्क के संबंध में कानून प्रवर्तन एजेंसियों से जानकारी मिलने पर पेटीएम पेमेंट्स बैंक की समीक्षा शुरू की थी। ये संस्थान ऑनलाइन जुआ खेलने की सुविधा देने जैसे अवैध कार्यों को अंजाम दे रहे थे। 

वित्त मंत्रालय ने कहा कि इन अवैध परिचालनों से प्राप्त धन, यानी अपराध की आय का लेनदेन पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के खातों के माध्यम से किया गया।

वित्त मंत्रालय ने कहा, "फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट-इंडिया (एफआईयू-आईएनडी) ने पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) के तहत नियमों के उल्लंघन के कारण पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड पर 5.49 करोड़ रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया है।" एफआईयू ने 15 फरवरी को जुर्माना लगाने का आदेश पारित किया था।
विज्ञापन


एफआईयू ने यह कार्रवाई आरबीआई के 31 जनवरी के उस निर्देश के बाद की है, जिसमें पेटीएम पेमेंट बैंक को अपने ग्राहकों के खातों में 29 फरवरी से ताजा जमा स्वीकार करने से रोक दिया गया था। बाद में यह तिथि बढ़ाकर 15 मार्च कर दी गई।

पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बयान
वहीं, पेटीएम पेमेंट्स बैंक के प्रवक्ता का कहना है कि यह जुर्माना एक बिजनेस सेगमेंट के मामले से संबंधित है जिसे दो साल पहले बंद कर दिया गया था। उसके बाद, हमने वित्तीय खुफिया इकाई (एफआईयू) के लिए अपनी निगरानी प्रणाली और रिपोर्टिंग तंत्र को मजबूत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें