फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FDI: केंद्र का दावा- भारत में आसान हुआ व्यापार करना, चालू वित्त वर्ष में 100 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार होगा

Sat, 24 Sep 2022 10:39 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बयान में कहा गया है कि विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए सरकार ने पिछले कुछ समय में अपनी नीतियों को पारदर्शी और उदार बनाया है। इसके साथ ही सरकार ने अधिकतर क्षेत्रों में विदेशी निवेश के लिए ऑटोमेटिक रूट खोले हैं।
विज्ञापन
एफडीआई - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में भारत सौ बिलियन डॉलर का विदेशी निवेश आकर्षित कर सकता है। सरकार ने कहा कि यह देश में बड़े पैमाने परसरकार की ओर से व्यापार को आसान बनाने के कारण संभव हो पाएगा। 

विज्ञापन


दरअसल वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने एक बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि देश के 31 राज्यों और 57 क्षेत्रों में 101 से ज्यादा देशों से विदेश निवेश आता है। हाल के आर्थिक बदलावों और व्यापार को आसान बनाने के नियमों के चलते भारत चालू वित्त वर्ष में एफडीआई में 100 बिलियन डॉलर का आंकड़ा छू सकता है। 

बयान में आगे कहा गया है कि विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए सरकार ने पिछले कुछ समय में अपनी नीतियों को पारदर्शी और उदार बनाया है। इसके साथ ही सरकार ने अधिकतर क्षेत्रों में विदेशी निवेश के लिए ऑटोमेटिक रूट खोले हैं। 
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि दिशानिर्देशों व विनियमों के उदारीकरण के चलते कंपनियों पर अनावश्यक अनुपालन बोझ कम हुआ है और अब भारत में व्यापार करना आसान हो गया है। 

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में इक्विटी एफडीआई कम हो कर 16.6 बिलियन डॉलर रह गया है, जो पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले इसी अवधि में छह प्रतिशत कम है। 

वहीं खिलौनों के आयात में वित्त वर्ष 2021-22 में 70 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। यह गिरकर 877 करोड़ रुपये पर आ गया है। दूसरी ओर खिलौनों के निर्यात में 61 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह बढ़कर अब 326 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें