फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meta: मेटा कंपनी की तीसरी तिमाही में राजस्व में गिरावट दर्ज, निवेशकों के लिए खतरे की घंटी

Thu, 27 Oct 2022 03:48 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फेसबुक की मूल कंपनी मेटा का राजस्व 29.01 बिलियन डॉलर से चार फीसदी गिरकर 27.71 बिलियन डॉलर हो गया है। वहीं जुकरबर्ग ने इस चुनौती से निपटने की बात कही है।
विज्ञापन
मेटा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने अपनी तीसरी तिमाही में राजस्व में गिरावट दर्ज की है। कंपनी द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, मेटा के राजस्व में चार फीसदी की गिरावट आई है। अब राजस्व 29 बिलियन डॉलर से घटकर 27.7 बिलियन डॉलर हो गया है। वहीं मेटा ने अपने बयान में कहा कि इससे निपटने के लिए महत्वपूर्ण बदलाव की योजना बनाई जा रही है।

विज्ञापन


कंपनी में हो सकते हैं महत्वपूर्ण बदलाव
मेटा ने बताया कि फेसबुक पर माह में सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या सितंबर के अंत में दो प्रतिशत बढ़कर 2.96 अरब हो गई है। वहीं कंपनी में कर्मचारियों की संख्या 87,314 हो गई, जो एक साल पहले की तुलना में 28 प्रतिशत की वृद्धि है। मेटा ने विज्ञप्ति में कहा कि हम अधिक कुशलता से काम करने के लिए बोर्ड भर में महत्वपूर्ण बदलाव कर रहे हैं।

आय में यह गिरावट ज्यादातर मेटा के मेटावर्स में भारी निवेश के कारण है। मेटा के वर्चुअल रियलिटी डिवीजन, रियलिटी लैब्स को इस तिमाही में 3.672 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। वहीं सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने तीन बिलियन डॉलर के नुकसान को उचित ठहराते हुए 2023 पर ध्यान देने की बात कही है साथ ही कहा कि मौजूदा माहौल कंपनी को मजबूत बनाने में मदद करेगा।
विज्ञापन


एक साल पहले मार्ग जुकरबर्ग ने वर्चुअल रियलिटी को बढ़ावा देने के लिए मेटा की स्थापना की थी। लेकिन अब कंपनी के शेयरों की कीमत भी गिर गई है, राजस्व गिर रहा है और मुनाफा घट रहा है। वहीं निवेशकों के लिए भी खतरे की घंटी बज चुकी है। कंपनी पहली तिमाही में कुछ खास राजस्व अर्जित नहीं कर पाई थी। वहीं जुकरबर्ग ने इस चुनौती से निपटने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें