फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबार: 1 से 14 अक्तूबर के बीच 40.5 फीसदी बढ़ा निर्यात, इन क्षेत्रों ने किया बेहतर प्रदर्शन

Mon, 18 Oct 2021 08:55 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Export - फोटो : Export
विज्ञापन

एक से 14 अक्तूबर के दौरान देश के निर्यात में 40.5 फीसदी का इजाफा हुआ है। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी प्रारंभिक डाटा के अनुसार पेट्रोलियम उत्पादों, इंजीनियरिंग और केमिकल्स जेसे क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन के चलते इस अवधि में निर्यात 15.13 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा। मंत्रालय की ओर से जारी डाटा के अनुसार इसी दौरान आयात में 60.72 फीसदी (14.82 बिलियन डॉलर) की बढ़ोत्तरी हुई है।

विज्ञापन


प्रमुख क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन के कारण भारत का व्यापारिक निर्यात सितंबर में सालाना आधार पर 22.63 फीसदी बढ़कर 33.79 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जबकि व्यापार घाटा 22.59 बिलियन अमेरिकी डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। सकारात्मक वृद्धि दर्ज करने वाले निर्यात क्षेत्रों में कॉफी, काजू, पेट्रोलियम उत्पाद, हथकरघा, इंजीनियरिंग, रसायन, कपड़े, रत्न-आभूषण, प्लास्टिक और समुद्री उत्पाद आदि हैं।

इस वित्त वर्ष में अप्रैल-सितंबर के दौरान कुल रूप से निर्यात 57.53 फीसदी बढ़कर 197.89 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जबकि अप्रैल-सितंबर 2020 के दौरान यह 125.62 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें