फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI Monetary Policy: ब्याज दरों में मामूली बढ़ोतरी कर सकता है आरबीआई, बुधवार को हो सकता है एलान

Sun, 04 Dec 2022 03:10 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली

सार

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की अगली मौद्रिक नीति को लेकर विशेषज्ञों ने अनुमान लगाते हुए कहा है कि केंद्रीय बैंक  ब्याज दरों में मामूली बढ़ोतरी कर सकता है।
विज्ञापन
आरबीआई - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की अगली मौद्रिक नीति को लेकर विशेषज्ञों ने अनुमान लगाते हुए कहा है कि केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में मामूली बढ़ोतरी कर सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार खुदरा मुद्रास्फीति में नरमी के संकेत और वृद्धि को आगे बढ़ाने की आवश्यकता के बीच रिजर्व बैंक बुधवार को अपनी आने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट में 25-35 बीपीएस की वृद्धि का विकल्प चुन सकता है। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) सोमवार से शुरू हो रही मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय बैठक के अंत में  सात दिसंबर को अपनी अगली द्विमासिक नीति समीक्षा पेश करेगा।

विज्ञापन


बैंकिंग क्षेत्र के विशेषज्ञों ने शुक्रवार को बताया कि रिजर्व बैंक की छह सदस्यों वाली मौद्रिक नीति समिति रेपो रेट में 0.25- 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। हालांकि, आरबीआई इसके बाद रेपो दर में बढ़ोतरी से बच सकता है। रिजर्व बैंक ने इससे पिछली बैठक (30 सितंबर) में खुदरा महंगाई दर को नियंत्रित करने के लिए रेपो दर में 0.50 फीसदी का इजाफा किया था।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) इससे पहले मई में रेपो रेट में 0.40 फीसदी, जून में 0.50 फीसदी और अगस्त में 0.50 फीसदी और सितंबर में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी कर चुका है। इस तरह वित्त वर्ष 2022-23 में आरबीआई ने रेपो रेट में मई से लेकर अबतक 1.90 फीसदी की बढ़ोतरी की है, जो बढ़कर अभी 5.90 फीसदी के स्तर पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें