फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex: शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों की मार्केट कैप 1.15 करोड़ बढ़ी, रिलायंस टॉप पर कायम

Sun, 04 Dec 2022 12:07 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 71,462.28 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 18,41,994.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं,  हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप में बढ़कर 6,14,488.60 करोड़ रुपये पहुंच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ कपंनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 1,15,837 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। यह बढ़ोतरी बीते सप्ताह में हुई है। सबसे अधिक फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ है। वहीं टॉप 10 कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के मार्केट कैप में गिरावट दर्ज की गई है। 

 

शेयर बाजार के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 71,462.28 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 18,41,994.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं,  हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप में बढ़कर 6,14,488.60 करोड़ रुपये पहुंच गया। बता दें, बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 574.86 अंक के लाभ में रहा। बुधवार यह पहली बार 63,000 अंक के पार जाकर बंद हुआ।

विज्ञापन

 

किन कंपनियों की कितनी बढी मार्केट कैप

अन्य कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 18,441.62 करोड़ रुपये बढ़कर 12,58,439.24 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इसके अलावा, इन्फोसिस का मूल्यांकन 3,303.5 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 6,89,515.09 करोड़ रुपये रहा। अडाणी एंटरप्राइजेज की बाजार हैसियत भी 2,063.4 करोड़ रुपये बढ़कर 4,47,045.74 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 1,140.46 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,72,234.92 करोड़ रुपये रहा। आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 845.21 करोड़ रुपये बढ़कर 6,49,207.46 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत भी 89.25 करोड़ रुपये बढ़कर 5,42,214.79 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, एचडीएफसी, भारती एयरटेल और अडाणी एंटरप्राइजेज का स्थान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें