फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emergency Fund: संकट के समय वित्तीय सुरक्षा देने में मददगार, ईएमआई-राशन जैसे खर्चें होंगे पूरे

Mon, 20 Nov 2023 06:12 AM IST
जलज मिश्रा कालीचरण, नई दिल्ली

सार

आपात फंड ऐसे साधनों में रखना चाहिए, जिनसे आसान निकासी संभव हो। ऐसे कई साधन हैं, जिनमें बचत खाता, लिक्विड फंड व एफडी शामिल हैं। आपात फंड के लिए पैसा अलग से रखने में संघर्ष करना पड़ रहा है तो तारीख तय कर उस राशि का ऑटोमैटिक फंड ट्रांसफर विकल्प चुन लें, जो आप डेबिट करना चाहते हैं।
विज्ञापन
पीएफ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्कस में प्रदर्शकारियों की सुरक्षा के लिए जैसे सेफ्टी नेट होता है, उसी प्रकार संकट मे हमारी-आपकी वित्तीय सुरक्षा के लिए आपात फंड जरूरी है। यह वित्तीय रणनीति का महत्वपूर्ण पहलू है, जिसकी उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए। इस फंड का उद्देश्य आपात समय में किराया देने, जरूरी सामान खरीदने, ईएमआई व बीमा प्रीमियम चुकाने जैसे जरूरी खर्चों को पूरा करना होता है। आदर्श रूप से, आपात फंड आपकी मासिक आय का तीन से छह गुना होना चाहिए। लेकिन, यह परिवार की जरूरतों के आधार पर अलग भी हो सकता है। आपात फंड बनाने से पहले अपने खर्चों और कर्जों का आकलन कर वह राशि तय करें, जिसकी आपको जरूरत पड़ सकती है।

यहां रख सकते हैं पैसा

  1. आपात फंड ऐसे साधनों में रखना चाहिए, जिनसे आसान निकासी संभव हो। ऐसे कई साधन हैं, जिनमें बचत खाता, लिक्विड फंड व एफडी शामिल हैं।
  2. बचत खाता : इससे तुरंत बिना किसी जुर्माने के निकासी कर सकते हैं।  
  3. लिक्विड फंड्स : ये कम जोखिम वाले म्यूचुअल फंड्स होते हैं। इनकी मैच्योरिटी अवधि कम होती है और बचत खाते की तुलना में बेहतर रिटर्न मिलता है।
  4. स्वीप-इन एफडी : ये ऐसे एफडी होते हैं, जिनमें एक फिक्स्ड रकम से अधिक राशि बचत खाते से एफडी में ट्रांसफर की जाती है। इस पर बचत खाते से अधिक ब्याज भी मिलता है।
  5. आपात फंड के लिए पैसा अलग से रखने में संघर्ष करना पड़ रहा है तो तारीख तय कर उस राशि का ऑटोमैटिक फंड ट्रांसफर विकल्प चुन लें, जो आप डेबिट करना चाहते हैं।

रोजमर्रा के खर्चों के लिए न करें इस्तेमाल

विज्ञापन

आदिल शेट्टी, सीईओ बैंक बाजार डॉट कॉम का कहना है कि कोरोना महामारी के बाद से आपात फंड की महत्ता काफी बढ़ गई है। ध्यान रखें कि रोजमर्रा के खर्चों को पूरा करने के लिए आपात फंड का इस्तेमाल न करें। अगर किसी सि्थति में आप इसका इस्तेमाल कर भी लेते हैं तो जल्द-से-जल्द इसकी भरपाई कर लें।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें