फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Early Retirement: पहले वित्तीय और गैर-वित्तीय पहलुओं पर ध्यान दें, फिर करें फैसला, इन बातों पर जरूर करें विचार

Mon, 20 Nov 2023 06:09 AM IST
जलज मिश्रा नारायण कृष्णमूर्ति, नई दिल्ली

सार

जीवन में उद्देश्य ढूंढना किसी भी स्तर पर महत्वपूर्ण है और विशेषकर जल्द सेवानिवृत्ति में। अगर आपके पास योजना नहीं है कि आप समय कैसे व्यतीत करेंगे तो जल्द ही खुद को उदास या अपने निर्णय के बारे में अनिश्चित पाएंगे। जल्द सेवानिवृत्ति बुरी बात नहीं है। पर, इसके लिए आपको वित्तीय और गैर-वित्तीय दोनों पहलुओं का ध्यान रखना होगा।

विज्ञापन
Early retirement - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साठ वर्षीय शर्मा जी के साथ वसीयत बनाते समय उनके 40 वर्षीय बेटे ने मुझसे कुछ महत्वपूर्ण चर्चा के लिए कहा। मुझे लगा कि वह वसीयत के विवरण जानना चाहते हैं, जिसे मैं गोपनीयता के कारण उन्हें नहीं बता सका। हालांकि, जब उन्होंने पांच साल बाद ही (जल्द) सेवानिवृत्त होने की संभावनाओं पर चर्चा शुरू की तो मैं स्तब्ध रह गया क्योंकि 40 साल के जूनियर शर्मा के दोनों बच्चों ने अभी स्कूल खत्म नहीं किया था। वह खुद उस घर में रहते थे, जिसका मालिकाना हक उनके पिता का था।
विज्ञापन


जूनियर शर्मा की वित्तीय स्थिति अच्छी है क्योंकि उन पर देनदारी नहीं हैं। उनके माता-पिता स्वस्थ हैं। उन्हें किसी मदद की जरूरत नहीं है। पत्नी पार्टटाइम नौकरी कर रही हैं। कुल मिलाकर, उनके पास जल्द सेवानिवृत्त पर विचार करने की वित्तीय सुविधा है। ऐसे में मुझे उनसे कुछ सवाल पूछकर बुलबुला फोड़ना पड़ा, जिन्हें लोग नजरअंदाज कर देते हैं। मैंने पूछा...आपने 45 साल की उम्र में काम करना बंद कर दिया तो कितने वर्षों तक सेवानिवृत्त जीवन जीएंगे? इस पर उनके पास स्पष्ट विचार नहीं था। फिर मैंने पूछा... सेवानिवृत्ति के बाद आरामदायक जीवन के लिए उन्हें कितना पैसा पर्याप्त लगता है। वह इस बारे में भी अनिश्चित थे।

तो हासिल करने होंगे सभी वित्तीय लक्ष्य
कल्पना कीजिए, कोई 22-23 साल की उम्र में अपना करियर शुरू कर 25 साल बाद यानी 40 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्त हो रहा है। यानी उस व्यक्ति को सभी वित्तीय लक्ष्य हासिल करने होंगे। जैसे घर बनाना, बच्चों को पढ़ाना, सेवानिवृत्त के बाद 30-40 साल तक गुजारा करने के लिए पर्याप्त धन आदि। जल्द सेवानिवृत्ति की आयु निर्धारित करने के बजाय आपको तब तक काम करने पर विचार करना चाहिए, जब तक कर सकते हैं। भले ही वह काम करने में खुशी न मिले।
विज्ञापन


समय बिताना हो जाएगा मुश्किल
नफरत के बावजूद हममें से अधिकांश लोग अपने पेशे व नौकरी से परिभाषित होते हैं। एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर उस कंपनी का नाम बताता है, जिसके लिए वह काम करता है, बजाय इसके कि वह इंजीनियर है। यह किसी अकाउंटेंट, विश्वविद्यालय में प्रोफेसर या प्रशासनिक प्रमुख के लिए भी समान है। आमतौर पर, हमारा सामाजिक दायरा भी ज्यादातर कामकाजी लोगों से बना है। इन्हें आप अपने रिश्तेदारों के अलावा जानते हैं। ऐसे में जल्द सेवानिवृत्ति का मतलब होगा कि आपको समय बिताने के लिए अपने आयु वर्ग के लोग नहीं मिलेंगे, क्योंकि उस समूह के अधिकांश लोग काम जारी रखेंगे।

इन महत्वपूर्ण बातों पर जरूर करें विचार
  1. जो लोग 50 या 45 और यहां तक 40 साल की उम्र में सेवानिवृत्ति पर विचार कर रहे हैं, वे ऐसा न करें।
  2. ऐसा करने से पहले अपने माता-पिता के सेवानिवृत्त होने के बाद की जीवन की कल्पना जरूर करें।
  3. जल्द सेवानिवृत्ति के बाद अगले 30-40 वर्षों तक क्या करेंगे?
  4. अगर वे 80 साल या उससे अधिक समय तक जीवित रहते हैं तो इसका अर्थ है कि अगले तीन-चार दशकों तक अपने जीवन यापन के लिए जो कुछ भी बचाया है या निवेश किया है, उससे वे पर्याप्त आय उत्पन्न नहीं कर पाएंगे।

तैयारी बेहतर तो आसान होगी राह
मैं ऐसे दंपती को भी जानता हूं, जिन्होंने जल्द सेवानिवृत्ति का फैसला किया। इसके लिए वे एक दशक से तैयारी कर रहे थे। सिकंद दंपती...जिनकी उम्र अब 55 साल है। उन्होंने 40 साल की उम्र में मन बना लिया था कि 50 वर्ष की आयु के बाद जल्द सेवानिवृत्ति पर विचार करेंगे। तब तक उनकी इकलौती बेटी 25 वर्ष की हो चुकी होगी। उन्हें लगा कि बेटी के आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने की यह सुरक्षित उम्र होगी। 25-27 वर्षों तक निजी बैंक में नौकरी के बाद सिकंद दंपती अपने गांव के स्कूल में पढ़ाने के सपने को साकार करना चाहते थे। करीब 45 साल की उम्र तक उन्होंने पढ़ाने के लिए जरूरी योग्यताएं हासिल कर लीं ताकि यह पता चल सके कि वे वास्तव में गंभीर हैं या नहीं।

मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर सिकंद दंपती की बेटी एक फर्म के लिए काम कर रही थी। उनके माता-पिता अब भी गांव में थे। उन्होंने एक साल के लिए काम से छुट्टी (सबैटिकल) ले ली। सौभाग्य से, छह माह की छुट्टी के दौरान उन्हें लगा कि उनका निर्णय सही था। उन्होंने गांव में पूर्णकालिक रूप से पढ़ाने के साथ माता-पिता की देखभाल के लिए इस्तीफा दे दिया। उन दोनों ने महसूस किया कि अपने करियर की शुरुआत करते समय उनके पास अपने माता-पिता के लिए बहुत कम समय था। अब वे अपने जीवन के इस चरण का उपयोग उनके साथ रहने के लिए कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें