प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा उल्लंघन के आरोप में गुरुवार को प्रमुख रियल एस्टेट समूह हीरानंदानी के परिसरों की तलाशी ली। मुंबई और इसके आसपास के लगभग चार-पांच परिसरों में यह कार्रवाई की गई। सूत्रों ने बताया कि यह जांच विदेशी विनिमय प्रबंधन कानून (फेमा) के कथित उल्लंघन से जुड़ी है।
गेहूं खरीद शुरू होने के पहले किसानों के आंदोलन का समाधान निकल आएगा: खाद्य सचिव
खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने गुरुवार को कहा है है कि सरकार को उम्मीद है मार्च से गेहूं खरीद सत्र शुरू होने से काफी पहले किसानों के आंदोलन का समाधान निकल आएगा। चोपड़ा ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि सरकार पंजाब-हरियाणा सीमाओं पर प्रदर्शनकारी किसानों की चिंताओं को दूर करने तथा आगे की बातचीत के लिए तैयार है। सरकार ने किसान नेताओं को जलस्तर और मिट्टी की गुणवत्ता कम करने जैसी उनकी चिंताओं पर विचार करते हुए एक प्रस्ताव दिया था। हालांकि, उन्होंने प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, "जैसा कि कृषि मंत्री ने कहा है, हम आगे बातचीत के लिए तैयार हैं। हमें उनसे बात करके खुशी हो रही है।"
बांग्लादेश, मॉरीशस, बहरीन, भूटान को प्याज निर्यात की अनुमति
प्याज पर निर्यात प्रतिबंध के बीच भारत ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला लिया। इसके तहत बांग्लादेश, मॉरीशस, बहरीन और भूटान को 54,760 टन की निश्चित मात्रा में विदेशी बिक्री की अनुमति दी। रोहित कुमार सिंह ने बताया कि हमने तत्काल प्रभाव से बांग्लादेश को 50,000 टन, मॉरीशस को 1,200 टन, बहरीन को 3,000 टन और भूटान को 560 टन प्याज के निर्यात की अनुमति दी है। शिपमेंट 31 मार्च तक निजी तौर किया जाएगा।