Ed Action: ईडी ने कहा है कि रोमेन अग्रवाल गलत तरीके से अर्जित धन के हस्तांतरण से संबंधित लेनदेन में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। उन्हाेंने अपने क्रिप्टो एक्सचेंज खातों का इस्तेमाल ई-नगेट्स मामले के मुख्य आरोपी आमिर खान से प्राप्त धन की पार्किंग के लिए किया था।
ईडी ने ई-नगेट्स नाम के मोबाइल गेमिंग एप्लिकेशन से जुड़े मामले में जांच के दौरान पीएमएलए 2002 के तहत रोमेन अग्रवाल नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उन्हें विशेष अदालत (पीएमएलए) कोलकाता के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 28 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
ईडी ने कहा है कि रोमेन अग्रवाल गलत तरीके से अर्जित धन के हस्तांतरण से संबंधित लेनदेन में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। उन्हाेंने अपने क्रिप्टो एक्सचेंज खातों का इस्तेमाल ई-नगेट्स मामले के मुख्य आरोपी आमिर खान से प्राप्त धन की पार्किंग के लिए किया था।