फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMR Report: भारतीय अर्थव्यवस्था पर कोरोना की तीसरी लहर का प्रभाव कम, वित्त मंत्रालय ने जारी की रिपोर्ट

Wed, 16 Feb 2022 02:56 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Finance Ministry Released Monthly Economic Review: बुधवार को जारी की गई वित्त मंत्रालय की मासिक आर्थिक समीक्षा (एमआईआर) रिपोर्ट में कहा गया कि देश की आर्थिक गतिविधियों पर कोरोना की तीसरी लहर का प्रभाव पिछली दो लहरों की तुलना में कम पड़ा है। देश की अर्थव्यवस्था तेजी की राह पर अग्रसर है और यह दुनिया के बड़े देशों की तुलना में सबसे तेज गति से आगे बढ़ेगी।
 
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय की आईएमआर रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्त मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी की गई मासिक आर्थिक समीक्षा (एमआईआर) रिपोर्ट में कहा गया कि देश की आर्थिक गतिविधियों पर कोरोना की तीसरी लहर का प्रभाव पिछली दो लहरों की तुलना में कम पड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक जो संकेत मिल रहे हैं वो बताते हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था नौ फीसदी से अधिक की दर से आगे बढ़ने की राह पर है।  

विज्ञापन


बड़े देशों में सबसे तेजी होगी अर्थव्यवस्था
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022-23 के आम बजट ने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए तय की गई दिशा को मजबूत किया है। इसमें अनुमान जताया गया है कि सरकार द्वारा की गई विभिन्न पहलों के चलते अर्थव्यवस्था दुनिया के बड़े देशों में सबसे तेज गति से बढ़ोतरी दर्ज करेगी। समीक्षा रिपोर्ट में कहा गया है कि पीएलआई योजनाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर में सार्वजनिक पूंजीगत निवेश के चलते विनिर्माण और निर्माण क्षेत्र वृद्धि के मुख्य वाहक होंगे। 

सरकार की विभिन्न पहलें सराहनीय
रिपोर्ट में आगे कहा गया कि प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के सात इंजन बुनियादी ढांचे अंतर को कम करने के लिए शक्ति प्रदान करेंगे। इसके अलावा पीएम किसान योजना के जरिए लाभकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और आय हस्तांतरण से कृषि क्षेत्र वृद्धि की राह पर अग्रसर होगा। 14 क्षेत्रों में पीएलआई योजनाएं उच्च निर्यात हासिल करने और निजी निवेश को और प्रोत्साहित करने का काम करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें