फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emergency Landing: इंडिगो के विमान में आई तकनीकी खराबी; दिल्ली वापस लौटा विमान

Sat, 15 Apr 2023 08:22 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Emergency Landing: इंडिगो ने कहा कि दिल्ली से बागडोगरा जाने वाली उड़ान 6ई 6282 एहतियात के तौर पर दिल्ली लौट आई। इंडिगो ने एक बयान में कहा, "पायलट ने एक तकनीकी समस्या देखी और वापस लौटने का अनुरोध किया। विमान सुरक्षित रूप से उतरा और आवश्यक निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिगो के एक विमान में तकनीकी खराबी के कारण आपात लैंडिंग की घटना सामने आई है। इंडिगो अधिकारियों के अनुसार बागडोगरा जा रहा इंडिगो का एक विमान तकनीकी खराबी के कारण शनिवार दोपहर दिल्ली लौट आया।

विज्ञापन


जहां एक सूत्र ने कहा कि विमान ने तकनीकी समस्या के कारण आपात लैंडिंग की, वहीं इंडिगो ने कहा कि दिल्ली से बागडोगरा जाने वाली उड़ान 6ई 6282 एहतियात के तौर पर दिल्ली लौट आई। इंडिगो ने एक बयान में कहा, "पायलट ने एक तकनीकी समस्या देखी और वापस लौटने का अनुरोध किया। विमान सुरक्षित रूप से उतरा और आवश्यक निरीक्षण किया जा रहा है। यात्रियों को बागडोगरा ले जाने के लिए एक वैकल्पिक विमान उपलब्ध कराया गया था।" सूत्र के मुताबिक, जहाज पर 200 से ज्यादा लोग सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें