फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Digital Economy: आईटी मंत्री बोले- 2025-26 तक जीडीपी में 25 फीसदी तक होगा प्रौद्योगिकी क्षेत्र का हिस्सा

Tue, 20 Jun 2023 06:43 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने वैश्विक भारतीय प्रौद्योगिकी पेशेवर संघ के सम्मेलन में भारतीय-अमेरिकी उद्यमियों से कहा, 2025-26 तक भारतीय अर्थव्यवस्था 5 लाख करोड़ डॉलर की हो जाएगी। 
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में पिछले 9 साल में डिजिटल अर्थव्यवस्था का तेजी से विस्तार हुआ है। इस समय प्रौद्योगिकी क्षेत्र में ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां भारतीय उद्यमी और स्टार्टअप मौजूद नहीं है। इस विविधता को देखते हुए सरकार ने 2025-26 तक देश के जीडीपी में प्रौद्योगिकी का हिस्सा बढ़ाकर 20-25 फीसदी करने का लक्ष्य रखा है। 

विज्ञापन


आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने वैश्विक भारतीय प्रौद्योगिकी पेशेवर संघ के सम्मेलन में भारतीय-अमेरिकी उद्यमियों से कहा, 2025-26 तक भारतीय अर्थव्यवस्था 5 लाख करोड़ डॉलर की हो जाएगी। इसमें प्रौद्योगिकी और डिजिटल अर्थव्यवस्था का योगदान एक लाख करोड़ डॉलर या 20 फीसदी होगा। यह लक्ष्य पाने के लिए पीएम मोदी की अगुवाई में सरकार काम कर रही है। इसलिए, भारतीय-अमेरिकी उद्यमी भारत में आकर निवेश करें। एजेंसी

प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल सरकार की बड़ी उपलब्धि
आईटी मंत्री ने कहा, प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धियों में एक है। इससे न सिर्फ शासन व्यवस्था में बदलाव आया है बल्कि दशकों से फैले भ्रष्टाचार पर काबू पाने में मदद मिली है। लोगों तक पेंशन और अन्य सरकारी वित्तीय सुविधाओं का लाभ पहुंच रहा है। भारतीय नवाचार अर्थव्यवस्था का आकार आज बढ़कर 10 फीसदी पहुंच गया है। 2014 में इसकी रफ्तार 4-5 फीसदी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें