DGCA: डीजीसीए ने बीते 27 जुलाई को एयरक्रॉफ्ट रूल्स 1937 के तहत नियम 19A के आधार से कार्रवाई करते हुए स्पाइसजेट को आठ हफ्तों के लिए 50% विमान सेवाओं का ही संचालन करने की अनुमति दी थी। अब पाबंदी को बढ़ाकर 29 अक्तूबर 2022 तक कर दिया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने स्पाइसजेट पर केवल 50% उड़ानों के संचालन के लिए लगा प्रतिबंध 29 अक्तूबर 2022 तक बढ़ा दिया। हालांकि डीजीसीए की ओर से जारी नोट में यह बात कही गई है कि विमानन कंपनी उड़ान सेवाओं में सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन
बता दें कि डीजीसीए ने बीते 27 जुलाई को एयरक्रॉफ्ट रूल्स 1937 के तहत नियम 19A के आधार से कार्रवाई करते हुए स्पाइसजेट को आठ हफ्तों के लिए 50% विमान सेवाओं का ही संचालन करने की अनुमति दी थी।